“वोट डालने जाना है,अपना फर्ज निभाना है”

(अनुराग शुक्ला ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। मतदान सकुशल संपन्न हो ,इसके लिए आर्य कन्या इंटर कॉलेज ,प्रयागराज के कर्मठ प्रबंधक पंकज जायसवाल प्रधानाचार्यऻ डॉ सुधा उपाध्याय, उप प्रधानाचार्यऻ अर्चना जायसवाल नॆ हवन किया तथा सभी शिक्षिकाओं एवं कर्मचारियों ने भी हवन में आहुतियां डाली । तथा प्रार्थना किया कि मतदान अच्छे से संपन्न हो एवं यह आवाहन किया कि सभी जिन्होंने 18 वर्ष की आयु पूरी कर ली है वोट डालने जरूर जाएं एवं 100% मतदान हो। इसके अलावा आर्य कन्या इंटर कॉलेज को मॉडल बूथ भी बनाया गया है। इसके लिए शिक्षिकाओं की कड़ी मेहनत से मॉडल बूथ तैयार किया गया है। जो भी सुविधाएं मॉडल बूथ में होनी चाहिए, आर्य कन्या इंटर कॉलेज में उसकी व्यवस्था की गई है। इस कार्यक्रम में विद्यालय की रेनू चंद्रा, डॉ ज्योति जयसवाल, ऋतु अरोरा, सलोनी अग्रवाल , अनुपमा श्रीवास्तव ,सीमा पांडे ,सुधा शुक्ला, रैहा इदरीश मॊउ बसु आदि समस्त शिक्षिकाएं एवं कर्मचारी गण उपस्थित रहे।




