Latest

चौकी से चंद क़दम की दूरी पर चोरों का आतंक

प्रयागराज ( अनुराग दर्शन समाचार )। चौकी से चंद कदम की दूरी पर चोरों का आतंक इतना बढ़ गया है कि राहगीरों का पैदल चलना मुश्किल हो गया है।‌ जी हां हम बात कर रहे हैं कीडगंज थाना के बैरहना पुलिस चौकी क्षेत्र की जहां विगत कुछ दिनों से राहगीरों से मोबाइल छिनौती की बात आम हो गई है। आज सोमवार को सीएमपी डिग्री कालेज से पढ़ाई कर एक छात्र अपने घर की तरफ पैदल मोबाइल पर बात करते हुए जा रहा था। जब वह बैरहना पुलिस चौकी के आगे गोरा कब्रिस्तान के पास पहुंचा ही था कि पीछे बाइक पर आ रहे दो युवकों ने छपट्टा मारकर उस छात्र का मोबाइल छिन लिया और भागने लगे ,चुंकि दोपहर के वक्त का मामला था और उस वक्त कूड़ा वाली गाडियां और उसके ड्राइवर और कर्मचारी वहां मौजूद थे। शोर शराबा सुनकर सब मिलकर बाइक सवार चोरों को पकड़ने के लिए दौड़ने लगे। इतने लोगों को दौड़ता देख बाइक सवार ने छिना हुआ मोबाइल सड़क पर फेंक दिया और भाग निकले। यक्ष प्रश्न यह कि पुलिस चौकी से चंद दूरी पर ही एसी घटनाएं बार बार क्यों घटित हो रही है। क्या पुलिस इतनी पस्त हो गई है। या यूं कहें कि पुलिस अधिकारियों का कमांड खत्म होता जा रहा है । जो 100 डायल भी वहां नहीं दिखती। अगर आज सोमवार को करीब दोपहर 1.30 से 1.57 के बीच की जहां कूड़ा गाड़ी खड़ी होती है। वहां कि सीसीटीवी फूटेज खंगाली जाएं तो चोर जरूर पकड़ लिए जायेंगे , बशर्ते सीसीटीवी चल रहा हैं।

Related Articles

Back to top button