सरकारी राशन की दुकान माघ मेला क्षेत्र में खुलवाएं- विनायका बाबा

प्रयागराज( अनुराग शुक्ला ) (अनुराग दर्शन समाचार )। संगम किनारे लग रहे माघ मेला क्षेत्र में इस वर्ष कोरोनावायरस ने महात्माओं को बड़ी दिक्कत आ रही है। महात्मा 10 महीने से आश्रम में ही थे । कहीं भिक्षा के लिए नहीं जा पाए हैं।
इस कारण उत्तर प्रदेश सरकार माघ मेला प्रशासन जिला अधिकारी प्रयागराज को चाहिए कि महात्माओं के लिए सरकारी राशन की दुकान माघ मेला क्षेत्र में खुलवाएं । साथ में राशन बांटने की व्यवस्था कराएं। महात्माओं को राशन की व्यवस्था हो जाएगी तो करोना से लड़ने में काफी मदद मिल जाएगी ।
इस वर्ष महात्माओं के पास व्यवस्था नहीं हो पा रही है। बहुत से महात्मा ऐसे हैं। जो साल भर भिक्षा मांगते हैं । विज्ञापन करने के बाद माघ मेला में वहीं अन्य चूर्ण लाकर अन्य क्षेत्र भंडारा चलाते हैं ।
इसलिए मेला प्रशासन एवं उत्तर प्रदेश सरकार को विशेष तौर पर ध्यान देना चाहिए कि इस वर्ष महात्माओं के लिए जिस तरह कुंभ में आटा चावल दाल शक्कर की व्यवस्था की जाती है।वही सरकारी रेट में जो बीपीएल धारी हैं। बीपीएल कार्ड के अनुसार ही व्यवस्था कराएं ।
सरकारी राशन की दुकानों के खुल जाने से साधु संतों को भंडारा व भोजन में दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा जो प्रत्येक वर्ष से चला रहा है।


