Latestइलाहाबाद समाचारदेशप्रदेश

कन्या पूजन से होती है देवी के सभी रूपों की आराधना- नन्दी

*मंत्री नन्दी और महापौर ने देवी स्तुति कर किया कन्या पूजन*

*पांव पखार कर कराया भोजन*

(अनुराग शुक्ला )
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। चैत्र नवरात्र की नवमी तिथि पर आज उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री व प्रयागराज शहर दक्षिणी विधायक नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने अपने बहादुरगंज स्थित आवास पर महापौर श्रीमती अभिलाषा गुप्ता नन्दी के साथ विधिवत पूजा अर्चना की। मां दुर्गा की स्तुति की। अपने आवास पर बने मंदिर में पूरे विधि-विधान एवं परंपरागत तरीके से नवमी पूजन किया। देवी स्तुति और पूजन के बाद मंत्री नन्दी और महापौर ने कन्या पूजन किया। उन्होंने कन्याओं और एक बटुक भैरव की वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजा की और उन्हें अपने हाथ से भोजन कराया। मंत्री नन्दी ने सपरिवार कन्या पूजन करते हुए कन्याओं का पांव पखारा, टीका लगाकर चुनरी ओढ़ाई और भोजन परोस कर आशीर्वाद प्राप्त किया। वहीं सर्वे भवन्तु सुखिन: की कामना की।न्य पूजन के बाद मंत्री नन्दी ने कहा कि सनातन हिंदू धर्म में कुंवारी कन्याओं का पूजन और सत्कार आदि शक्ति मां दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों का पूजन है। मंत्री नन्दी ने कहा कि नवरात्र का अनुष्ठान आध्यात्मिक शक्ति के साथ-साथ सामाजिक एकता के माध्यम से राष्ट्रीय एकता को मजबूत करने का अवसर है। इसे हर सनातन अनुयायी को समझना होगा।

Related Articles

Back to top button