FEATUREDLatestदेश

शक्ति रत्न पुरस्कार 2022′ से सम्मानित हुईं तनु वेड्स मनु की सिंगर स्वाति शर्मा

मुंबई (अनुराग दर्शन समाचार )। बॉलीवुड की मशहूर सिंगर स्वाति शर्मा को देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में ‘ शक्ति रत्न पुरस्कार 2022’ से नवाजा गया । तनु वेड्स मनु के फेमस सॉंग ‘बन्नो तेरा स्वैगर लागे सेक्सी ‘ गाकर रातों रातों मशहूर हुईं स्वाति शर्मा को ये पुरस्कार गायिकी के क्षेत्र में उनके शानदार योगदान के लिए दिया गया ।

आपको बता दें कि स्वाति का एक और नया गाना ‘तीतर बीतर ‘ भी आजकल लोगों को बेहद पसंद आ रहा है । खास कर युवाओं में इस नए ज़माने के सॉंग को लेकर काफी उत्साह देखा जा रहा है । शक्ति रत्न पुरस्कार का आयोजन महिला दिवस के अवसर पर मुंबई में किया गया गया था लेकिन उस दिन स्वाति शहर से बाहर थीं इसलिए उन्हें लौटने के बाद ये ट्रॉफी सौंपी गई ।

वहीं स्वाति इस मौके पर बेहद खुश नजर आईं । उन्होंने अपने फैंस और आयोजकों का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि ‘ उनकी गायिकी को लोग पसंद कर रहे हैं,ऑडिएंस का प्यार- आशीर्वाद मिल रहा है, ये उनके लिए सबसे बड़ा अवॉर्ड है । पेरिस के एफिल टॉवर पर परफॉर्म कर चुकीं देश की पहली सिंगर स्वाति शर्मा बताती हैं कि कैसे उनके गायिकी के सपने को पूरा करने के लिए 15 साल पहले उनके परिवार को बिहार के मुजफ्फरपुर से मुंबई आना पड़ा था ।

मुंबई में बसने से लेकर नाम कमाने तक कुछ भी आसान नहीं था । लेकिन पिता और परिवार ने सपोर्ट ने स्वाति को पहचान की इस लड़ाई में काफी मदत की । महज आठ साल की उम्र से गाने की शुरूआत करने वाली स्वाति शर्मा ने बताया कि इस साल उनके कई और सांग हैं जो जल्द ही लोगों के बीच होंगे ।

Related Articles

Back to top button