Latest

उत्तर प्रदेश सरकार की ऑनलाइन स्थानातंरण नीति की शिक्षाअधिकारी निकाल रहे हवा

(अनुराग शुक्ला ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। आज शिक्षकों की वर्चुअल वैठक की गई जिसमें उत्तर प्रदेश सरकार ने अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालययों के प्रधानाचार्य/प्रवक्ता/सहायक अध्यापकों के लिए भ्रस्टाचार मुक्त ऑनलाइन स्थानांतरण नीति लेकर आई क्योंकि पुरानी नीति में शिक्षकों का बहुत शोषण होता रहा है । विगत कई वर्षों से स्थानांतरण रुका हुआ था अब सरकार जल्द ही ऑनलाइन स्थानांतरण कराना चाहती है किंतु शिक्षा अधिकारियों की मनमानी व अपनों को लाभ पहुंचाने के लिए पदों को छिपा कर इस महत्वकांक्षी नीति की हवा निकाल दी है । प्रयागराज में ही यदि देखा जाए तो गांधी इंटर कॉलेज पटेल नगर, के0पी जायसवाल इंटर कॉलेज मुट्ठीगंज ,रणजीत पंडित इंटर कॉलेज नैनी , सेवा समिति इंटर कॉलेज रामबाग, कर्नलगंज इंटर कॉलेज कर्नलगंज, राधारमण इंटर कॉलेज दारागंज ,पंडित जवाहर इंटर कॉलेज भूपतपुर सहित दर्जनों विद्यालयों में प्रधानाचार्य के पद रिक्त हैं किंतु इन्हें सूची में शामिल नही किया गया साथ ही सैकड़ो शिक्षकों के पदों को भी दबा रखा है । जिससे शिक्षकों को इस नीति का लाभ मिलना मुश्किल लग रहा है। उक्त बातें उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ एकजुट के संरक्षक डॉ हरि प्रकाश यादव ,व उपाध्यक्ष उपेंद्र वर्मा ने सरकार से सूची संशोधन करने ‌ के बाद स्थान्तरण करने की मांग की । बैठक में सुरेंद्र प्रताप ,अशोक कन्नौजिया,नरेंद्र सिंह ,फुलेल सिंह, आशीष गुप्ता, प्रकाश जायसवाल, विजय यादव, मिथलेश कुशवाहा,रमेश यादव, बीरेंद्र कुमार,विमल उत्तम आदि सैकड़ो शिक्षक शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button