Latestगंगा तट सेदेशप्रदेश

गंगा के किनारे झाड़ फूक कर रहे 30 लोगों का चालान काटा

संगम चौकी इंचार्ज ने बताया संगम के किनारे भूत प्रेत के अंधविश्वास में महिलाओं का बाल पकड़ कर खींच रहे थे

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। गंगा के किनारे झाड़ फूक कर रहे दोनों पक्षों से 30 लोगों को संगम चौकी इंचार्ज ने पकड़ा है। जो संगम के किनारे भूत प्रेत के अंधविश्वास में महिलाओं का बाल पकड़ कर खींच रहे थे । इनके ऊपर पुलिस ने निरोधात्मक कार्यवाही कर एफ आई आर दर्ज किया है। वीकली लॉकडाउन का पालन कराने के लिए चौकी संगम चौकी इंचार्ज अरविंद सिंह संगम के किनारे जा रहे थे । तभी उनको सूचना मिलेगी बाहर से आकर कुछ लोग अंधविश्वास में पडकर महिलाओं का बाल पकड़ कर के झाड़ फूक किया जा रहा। बिना देर किए संगम चौकी इंचार्ज वहां पहुंचे और दोनों पक्षों को चौकी पर ले आए और दोनों पक्षों से 30 लोगों के फईआर दर्ज कर निरोधात्मक कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश किया।

Related Articles

Back to top button