Latest

28 अपर न्यायाधीश बने स्थायी जज

अनुराग शुक्ला ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। इलाहाबाद हाईकोर्ट के 28 अपर न्यायाधीशों को स्थायी न्यायाधीश बनाया गया है। यह नियुक्ति राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने की है। केंद्र सरकार के संयुक्त सचिव राजिंदर कश्यप की ओर जारी अधिसूचना के अनुसार स्थायी न्यायाधीश नियुक्त होने वाले अपर न्यायाधीशों में न्यायमूर्ति प्रकाश पाडिया, न्यायमूर्ति आलोक माथुर, न्यायमूर्ति पंकज भाटिया, न्यायमूर्ति सौरभ लवानिया, न्यायमूर्ति विवेक वर्मा, न्यायमूर्ति संजय कुमार सिंह, न्यायमूर्ति पीयूष अग्रवाल, न्यायमूर्ति सौरभ श्याम शमशेरी, न्यायमूर्ति जसप्रीत सिंह, न्यायमूर्ति राजीव सिंह, न्यायमूर्ति मंजूरानी चौहान, न्यायमूर्ति अरुणेश सिंह पवार ,न्यायमूर्ति डॉ. वाईके श्रीवास्तव, न्यायमूर्ति मनीष माथुर, न्यायमूर्ति रोहित रंजन अग्रवाल, न्यायमूर्ति रामकृष्ण गौतम, न्यायमूर्ति उमेश कुमार, न्यायमूर्ति प्रदीप कुमार श्रीवास्तव, न्यायमूर्ति अनिल कुमार नवम, न्यायमूर्ति राजेंद्र कुमार चतुर्थ, न्यायमूर्ति मोहम्मद फैज आलम खान, न्यायमूर्ति विकास कुंवर श्रीवास्तव, न्यायमूर्ति वीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव, न्यायमूर्ति सुरेश कुमार गुप्ता, न्यायमूर्ति जी श्रीदेवी, न्यायमूर्ति नरेंद्र कुमार जौहरी, न्यायमूर्ति राजबीर सिंह व न्यायमूर्ति अजीत सिंह शामिल हैं।

Related Articles

Back to top button