स्कूल चलो अभियान के शुभारम्भ का होगा लाइव प्रसारण

प्रयागराज ( अनुराग दर्शन समाचार )।
जिले में स्कूल चलो अभियान का शुभारम्भ कार्यक्रम सोमवार को उच्चतर प्राथमिक विद्यालय दाॅदूपुर विकास खण्ड, चाका में बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित किया जायेगा। स्कूल चलो अभियान में कुल प्राथमिक विद्यालयों की संख्या 1852, कुल उच्च प्राथमिक विद्यालयों की संख्या 0391, कुल संविलियन विद्यालयों की संख्या 0609, कुल कस्तुरबा गांधी बालिका विद्यालयों की संख्या 0020, कुल नामांकित बच्चों की संख्या-प्राथमिक 353157, कुल नामांकित बच्चों की सं0- उच्च प्राथमिक 112727 और कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में कुल नामांकन 2000 हैं। शैक्षिक सत्र 2022-23 में स्कूल चलो अभियान का शुभारम्भ सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा जनपद-श्रावस्ती से किया जायेगा। प्रदेश के अन्य जनपदो में कार्यक्रम का शुभारम्भ सांसद, मंत्री, विधायक, सम्मानित जनप्रतिनिधियों तथा नोडल अधिकारियों की उपस्थिति में किया जायेगा। मुख्यमंत्री द्वारा कार्यक्रम का शुभारम्भ प्रातः 10 से 11 बजे के बीच किया जायेगा जिसका सजीव प्रसारण होगा। प्रत्येक जनपदो के आयोजन स्थल के साथ-साथ अधिकाधिक स्थानों पर सजीव प्रसारण दिखाये जाने की व्यवस्था की जायेगी। मुख्यमंत्री के सजीव प्रसारण कार्यक्रम के पश्चात 11 बजे पूर्वाहन से अन्य जनपदो में अग्रेतर कार्यक्रम सम्पन्न होंगे।




