Latest

पंचायत चुनाव में बुरी तरह से हारी भाजपा अब जिला पंचायत अध्यक्ष एवं ब्लाक प्रमुख के चुनाव टाल रही

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। समाजवादीपार्टी के जिला अध्यक्ष योगेश चन्द्र यादव ने जिला पंचायत अध्यक्ष एवं ब्लाक प्रमुख पद के चुनाव की अधिसूचना अभी तक जारी नहीं किए जाने पर अपनी प्रतिक्रिया में कहा है कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भाजपा की हर स्तर पर बुरी तरह से हार हुई है।
जिला पंचायत अध्यक्ष एवं ब्लाक प्रमुख के चुनाव में सफलता की उम्मीद गंवा चुकी भाजपा अब जोड़ तोड़ कर कुर्सी हथियाने के फ़ेर मे पड़ी है।
उन्होंने कहा कि प्रयागराज में ही जिला पंचायत सदस्य की अधिकांश सीटों पर भाजपा हार गई है और एक दर्जन भी संख्या नहीं पहुंच पाई है।
आशंका जतायी है कि सत्ता की हनक और धन बल के सहारे अब जोड़ तोड़ का सहारा लिया जा सकता है।

सपा जिला अध्यक्ष योगेश चन्द्र यादव ने दावा किया है कि इस चुनाव में हर स्तर पर सर्वाधिक संख्या में सपा समर्थित उम्मीदवार जीते हैं और जिला पंचायत अध्यक्ष एवं ब्लाक प्रमुख की अधिक से अधिक कुर्सी पर सपा का कब्जा होगा।

Related Articles

Back to top button