Latest

किन्नर संत महामण्डलेश्वर स्वामी कौशल्या नंद गिरी का भव्य स्वागत

मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के द्वारा उत्तर प्रदेश सरकार में सदस्य,किन्नर कल्याण बोर्ड उत्तर प्रदेश सरकार की बनाये जाने पर एक कुंटल की फूलों की माला चढ़ाई

(अनुराग शुक्ला )
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। आज सायंकाल विश्व धरोहर सामाजिक चैरिटेबल ट्रस्ट ने सलोरी में किन्नर संत महामण्डलेश्वर स्वामी कौशल्या नंद गिरी महाराज प्रदेश अध्यक्ष किन्नर अखाड़ा के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के द्वारा उत्तर प्रदेश सरकार में सदस्य,किन्नर कल्याण बोर्ड उत्तर प्रदेश सरकार की बनाये जाने पर प्रयागराज का गौरव बढ़ाने के साथ साथ प्रयागराज निवासियों का सर गर्व से ऊँचा करने के लिए एक शानदार सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। बालिकाओं ने स्वागत गीत गाकर माता का स्वागत किया १ कुंतल गुलाब के फूलों से माता की आरती व पूजा की गई । इसके बाद बालिकाओं व महिलाओं ने सांस्कृतिक गायन व भजन गाकर माता का स्वागत किया । उपरोक्त कार्यक्रम का आयोजन विश्व धरोहर सामाजिक चैरिटबल ट्रस्ट के संरक्षक नवीन कुमार शुक्ला नेतृत्व में अखिलेश तिवारी ने किया संचालन वरिष्ठ समाजसेवी फूलचंद दूबे ने किया उपरोक्त कार्यक्रम में दुकान जी जगदमबा विशवकरमा के साथ सलोरी के शुक्ला परिवार व आदि लोग उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button