महिला रिश्तेदार के उत्पीड़न से आजिज व्यक्ति ने आईजी से लगाई न्याय की गुहार
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। करेली थाना क्षेत्र के अकबरपुर मोहल्ला निवासी नुकरुद्दीन उर्फ इम्तियाज पुत्र स्वर्गीय मुमताज उद्दीन ने आईजी रेंज प्रयागराज डा राकेश सिंह से मिलकर न्याय की गुहार लगायी है लेकिन पीडित की अभी तक पुलिस ने कोई मदद नही की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के यहाँ शिकायत करने पर भी कार्यवाही न किये जाने की वजह से पीड़ित ने आईजी रेंज के यहाँ शिकायत की है। आईजी रेंज को दिए गए प्रार्थना पत्र में पीड़ित नुकरुद्दीन ने फुफेरी साली और अन्य के खिलाफ धोखाधड़ी मारपीट लूटपाट एवं धमकी देने समेत कई गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़ित की शिकायत पर आईजी रेंज डा राकेश सिंह ने मामले की विशेष टीम से जांच करवाकर मामला सही पाए जाने पर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही का आश्वासन दिया है। पीड़ित नूकरुद्दीन के मुताबिक उन्होंने करेली मोहल्ले में 242 वर्ग गज का एक प्लाट अपनी फुफेरी साली के नाम से बैनामा कराया था। नुकरुद्दीन ने उसी भूमि पर तीन मंजिला मकान बनाया जिस पर उसका कब्जा भी था। फुफेरी साली की सहमति से उसके फ्लैट भी बेंचे। आरोप है कि मकान बेंचकर प्रार्थी ने बैंक का लोन अदा कर दिया। इसके बाद उसकी फुफेरी साली ने विवाद शुरू कर दिया जिससे दोनों के रिश्ते में खटास आ गई। चार लोगों के बीच समझौता भी हुआ। जिसके तहत तय हुआ कि 31 लाख साठ हजार मकान बेंचकर पीड़ित व्यक्ति अपना पैसा ले ले। इस दौरान 26 मार्च को दोपहर में तीन बजे पीड़ित व्यक्ति को उनके दोस्त ने फोन करके बताया कि कुछ लोग उनके मकान का ताला तोड़कर अंदर घुस गए हैं। जब पीड़ित वहां पहुंचा तो उन लोगों ने गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और मकान में रखे सामान भी जब्त कर लिए। पीड़ित ने फुफेरी साली उसके दो बेटों और अन्य के खिलाफ प्रार्थना पत्र देकर कार्यवाही की मांग की है। भुक्तभोगी नुकरुद्दीन ने आईजी रेंज डा राकेश सिंह से न्याय की गुहार लगाते हुए और मामले की जांच कराते हुए उचित कार्यवाही का आश्वासन मातहत अधिकारियों को दिया है।


