देश

विधानसभा की ही नही जिले की सेहत सुधारने में जुटे विधायक संजय पाठक

पिता की स्मृति में जिला अस्पताल के भवन को दिए नौ करोड़

मानव सेवा माधव सेवा को कर रहे चरितार्थ

( अनुराग शुक्ला )
भोपाल/कटनी( अनुराग दर्शन समाचार ) । विजयराघव गढ़ के विधायक संजय पाठक मानव सेवा को माधव सेवा के रूप में चरितार्थ कर रहे है। विगत दिनों अपने पिता स्वर्गीय सत्येंद्र पाठक की स्मृति में विधानसभा के बरही चिकित्सा महाकुंभ का आयोजन किया। जिसमें एक लाख से ज्यादा नागरिकों ने अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराया। 7000 से अधिक गंभीर मरीजों को उन्होंने भोपाल के चिरायु अस्पताल में इलाज करा रहे है। श्री पाठक पूरे जिले की सेहत सुधारने का जिम्मा ले लिया है। अब वे जिला अस्पताल के जर्जर भवन बनवाने के लिए 9 करोड़ रुपए व्यक्तिगत दिए हैं। जिसकी आधारशिला गुरुवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान रखेंगे।

*पितृ भक्ति का अद्भुत उदाहरण*

कटनी के विजय राघव गढ़ विधानसभा क्षेत्र से चौथी बार विधायक बने संजय पाठक आसपास के जिलों के लिए श्रवण कुमार बन गए हैं। प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री पिता स्वर्गीय सत्येंद्र पाठक की स्मृति में तमाम तरह के आयोजन कर नागरिकों की सेवा कर रहे हैं। मार्च महीने में बरही में आयोजित विशाल चिकित्सा महाकुंभ में लाखों नागरिकों की सेवा कर पूर्ण लाभ लिया। गौरतलब हो कि बरही शिविर के गंभीर मरीजों को चिरायु अस्पताल में भर्ती कराया। शिविर के लगभग 800 मरीज अभी भी अस्पताल में इलाज करा रहे हैं। अस्पताल की माने तो 6 फरवरी को 200 मरीज और भोपाल आएंगे। जिनके साथ 400 अटेंडेंट भी रहेंगे। इसके पूर्व अस्पताल में 3800 मरीजों का कुशलतापूर्वक इलाज विधायक श्री पाठक की देखरेख में हुआ।

*जिला अस्पताल को दिए 9 करोड़*

विधायक संजय पाठक जिला अस्पताल के नए भवन निर्माण के लिए 9 करोड़ रुपए निजी तौर पर दिए हैं। इसके अलावा बरही स्वास्थ्य केंद्र को 7000000 एवं विजय राघव गढ़ स्वास्थ्य केंद्र को ₹5000000 व्यक्तिगत रूप से मुहैया कराया है। कोरोना के समय वेंटीलेटर युक्त 58 लाख रुपए की दो एंबुलेंस खरीद कर विजयराघव गढ़ और बरही को प्रदान किया।

*मुख्यमंत्री चौहान गुरुवार को रखेंगे आधारशिला*

विधायक संजय पाठक ने मीडिया कर्मियों से बात करते हुए बताया कि वें अपने पिता कर्मयोगी पं सत्येन्द्र पाठक की स्मृति में स्वयं की निधि के द्वारा जिला चिकित्सालय परिसर में लगभग 28 सौ वर्गफुट क्षेत्र का लगभग नौ करोड़ की लागत से बनने वाला सर्वसुविधायुक्त अस्पताल बना कर राज्य शासन को समर्पित करेंगे जिसका उपयोग जिले में स्वास्थ्य अधोसंरचनाओं के विकास तथा गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधा प्रदान करने में होगा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 7 अप्रैल को नए भवन के निर्माण की आधारशिला रखेंगे। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष एवं स्थानीय सांसद बीडी शर्मा भी मौजूद रहेंगे। इसी तरह विजयराघवगढ़ एवं बरही में भी अस्पताल का भवन बना कर देगे । भूमिपूजन के पश्चात पुराने भवन को तोड़कर तीन मंजिला नया अस्पताल भवन बनाया जाएगा।

Related Articles

Back to top button