Latest
हिंदुस्तान संपूर्ण हिंदू राष्ट्र की मांग करता है- शंकराचार्य स्वामी नरेंद्रानंद

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )।आज श्री काशी सुमेरु पीठाधीश्वर अनन्त विभूषित पूज्य जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी नरेन्द्रानन्द सरस्वती जी महाराज सनातन धर्म प्रचार-प्रसार के क्रम में महाराष्ट्र के कोल्हापुर एवम् पुणे में आयोजित कार्यक्रमों में अपना मार्गदर्शन एवम् आशिर्वाद प्रदान किया ।उसके बाद आज अन्तर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट पुणे से प्रस्थान कर दोपहर बाद जय प्रकाश नारायण अन्तर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट पटना पहुँचे। जहां पूज्य शंकराचार्य जी महाराज के पटना एयरपोर्ट पहुँचने पर केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के अधिकारियों एवम् जवानों ने भव्य स्वागत कर आशिर्वाद प्राप्त किया। शंकराचार्य स्वामी नरेंद्रानंद जी ने बताया यहां दो दिन के अनुष्ठान कार्यक्रम के पश्चात वाराणसी के लिए रवाना होंगे उन्होंने कहा हिंदुस्तान संपूर्ण हिंदू राष्ट्र की मांग करता है।


