Latest

जनता इस तानाशाही का 2022 में मुहतोड़ जवाब देगी- जितेंद्र तिवारी

शांतिपूर्ण तरीके से चल रहे विरोध प्रदर्शन में गिरफ्तारी अलोकतांत्रिक -निशांत रस्तोगी

( अनुराग शुक्ला )
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। राष्ट्रीय महासचिव बहन प्रियंका गांधी के निर्देश पर पूरे उत्तर प्रदेश में महंगाई के विरोध में 10 दिवसीय विरोध प्रदर्शन के अंतर्गत आज प्रयागराज में नया पुल टोल टैक्स से लेकर जिलाधिकारी कार्यालय तक पैदल मार्च करते हुए सांकेतिक विरोध प्रदर्शन कर रहे सैकड़ों कांग्रेसियों को अलग-अलग जगहों से गिरफ्तार कर। युवा नेता जितेंद्र तिवारी प्रदेश महासचिव आज डीजल पेट्रोल के बढे दाम को लेकर प्रदर्शन करने जा रहे थे, रस्ते में पहले से प्लान किये पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और नैनी थाने ले गयी। जितेंद्र तिवारी ने कहा की जनता महगाई से त्रस्त है और जब कॉंग्रेस जनहित में विरोध करती है तो उसे रोका जाता। जनता इस तानाशाही का 2022 में मुहतोड़ जवाब देगी। शहर से दूर करछना थाने ले जाकर नजर बंद कर दिया गया। योगी सरकार के निर्देश पर लोकतांत्रिक तरीके से कर रहे। विरोध प्रदर्शन में इस तरह का पुलिसिया उत्पीड़न साफ तौर पर लोकतंत्र की हत्या है। युवा कांग्रेस अध्यक्ष निशांत रस्तोगी ने बताया कि सरकार बहन प्रियंका गांधी के नेतृत्व में लगातार हो रहे विरोध प्रदर्शन से डर गई है उसे अपनी कुर्सी गंवाने का डर है जिसके कारण पुलिसिया उत्पीड़न करते हुए किसी के द्वारा भी लोकतांत्रिक तरीके से किए जा रहे विरोध का गला घोटने का काम किया जा रहा है। विरोध प्रदर्शन करते हुए शहर अध्यक्ष नफीस अनवर ने कहा की सरकार के रवैए को देखते हुए हमें यह कहने में कतई कोई शर्म नहीं है कि देश फिर से एक नई गुलामी की जंजीरों में जकड़ता जा रहा है। उक्त विरोध प्रदर्शन में एवम् गिरफ़्तारी में मुख्यत ओम प्रकाश दुबे ओ पी,माधुरी राय ,बीपी त्रिपाठी ,अभय मिश्रा पुनीत श्रीवास्तव , प्रांजल यादव,मोहम्मद जैद, सरिता शुक्ला ,बबलू शिफ्टेन, अन्नू सिंह आदि सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button