राज्य से भारत को “सनातन वैदिक हिन्दू राष्ट्र ” घोषित करने का प्रस्ताव पास कर केन्द्र सरकार को भेजें – शंकराचार्य नरेंद्रानंद जी महाराज

कोल्हापुर (अनुराग दर्शन समाचार )।महाराष्ट्र के कोल्हापुर में स्थित महासैनिक दरबार में आयोजित “विश्वात्मक सन्त साहित्य सम्मेलन” में अपना आशीर्वचन एवम् मार्गदर्शन प्रदान करने पहुंचे सनातन धर्म के धर्मगुरु श्री काशी सुमेरु पीठाधीश्वर अनन्त श्री विभूषित पूज्य जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी नरेन्द्रानन्द सरस्वती जी महाराज से त्रिपुरा के उप मुख्यमंत्री जिष्णुदेव वर्मा ने आशिर्वाद प्राप्त किया | पूज्य शंकराचार्य जी महाराज ने कहा कि आप लोग अपने-अपने राज्य से भारत को “सनातन वैदिक हिन्दू राष्ट्र ” घोषित करने का प्रस्ताव पास कर केन्द्र सरकार को भेजें | ताकि शीघ्र भारत संवैधानिक तरीके से सनातन वैदिक हिन्दू राष्ट्र घोषित हो | समान शिक्षा नीति, समान नागरिक संहिता सहित अन्य ज्वलन्त मुद्दों पर भी पूज्य शंकराचार्य जी महाराज ने राजनैतिक सत्ता से सन्तोंं की अपेक्षा के विषय में अपना मार्गदर्शन दिया, जिससे त्रिपुरा के उप मुख्यमंत्री श्री जिष्णुदेव वर्मा जी ने भी अपनी सहमति ब्यक्त की | इस समय पूज्य शंकराचार्य जी महाराज भारत को सनातन वैदिक हिन्दू राष्ट्र बनाने के लिये पूरे देश में जन जागरण अभियान पर हैं |



