Latest

फिल्म मेकर ज़ुबैर अली खान नवाजे गए बॉलीवुड आईकॉन अवॉर्ड् 2022 से

( अनुराग शुक्ला ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। प्रयागराज के फिल्म अभिनेता,फिल्म मेकर जुबैर अली खान और फिल्म प्रचारक हिमांशु यादव केसीएफ फाउंडेशन और कृष्णा चौहान के द्वारा आयोजित बॉलीवुड आइकॉन अवार्ड 2022 मुंबई में सम्मानित… बॉलीवुड के इस सम्मान समारोह में बॉलीवुड के काफी दिग्गज कलाकार एकत्रित हुए जिसमें अभिनेता अली खान ,सुनील पाल ,रजा मुराद ,एहसान कुरेशी ,के के गोस्वामी, अनिल नागराज अनु मलिक, अभिनेत्री सलमा आगा तथा बॉलीवुड इंडस्ट्री के बड़े बड़े निर्देशक कलाकार टेक्नीशियन एकत्रित हुए और उसके साथ साथ संगीत का रंगारंग कार्यक्रम भी रखा गया था आपको ज्ञात हो कि किसी फाउंडेशन बॉलीवुड का उभरता हुआ एक प्रोग्राम ऑर्गेनाइजर संस्थान बन चुका है जिसके संस्थापक कृष्णा चौहान जी हैं जिन्होंने करुणा काल में अपने एनजीओ के माध्यम से हजारों लोगों की मदद की तथा बॉलीवुड में अवॉर्ड फंक्शन में अपना एक अलग मुकाम बना लिया है इसी साल 2022 में उनकी बॉलीवुड फिल्म प्रारंभ होने जा रही है मुंबई इंडस्ट्री में सबसे ज्यादा अवॉर्ड फंक्शन कराने का रिकॉर्ड है। निर्देशक जुबेर अली खान की फिल्म जल्दी प्रयागराज में शूट होने वाली है, इस मौके पर जय गणेश इंटरटेनमेंट के निर्माता निर्देशक श्याम कमल यादव व निर्देशक हिमांशु यादव ने बधाई दी।

Related Articles

Back to top button