Latest
स्टॉफ नर्स की प्रारम्भिक परीक्षा में 58.54 प्रतिशत अभ्यर्थी उपस्थित
प्रयागराज ( अनुराग दर्शन समाचार )। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग, प्रयागराज द्वारा रविवार को स्टॉफ नर्स/सिस्टर ग्रेड-2 (पुरूष) की प्रारम्भिक परीक्षा 2017 सम्पन्न हुई। जिसमें अभ्यर्थियों की उपस्थिति 58.54 प्रतिशत रही।
आयोग के परीक्षा नियंत्रक अरविन्द कुमार मिश्र ने बताया कि परीक्षा प्रदेश के दो जनपद के 38 परीक्षा केन्द्रों पर पूर्वान्ह 11 बजे से एक बजे तक आयोजित कराई गयी। इस परीक्षा में कुल 18,058 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। परीक्षा के दौरान 58.54 प्रतिशत अभ्यर्थी उपस्थित रहे।



