Latest

नॉर्दन फुटबॉल अकादमी सेमीफाइनल में

(अनुराग शुक्ला )प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। राष्ट्रीय खेल दिवस पर नॉर्दन फुटबॉल अकादमी द्वारा प्रथम फाइव ए साइड फुटसल (फुटबॉल) प्रतियोगिता के आज दूसरे दिन अकादमी के मुख्य प्रशिक्षक इंद्रनील घोष के अनुसार विष्णु भगवान पब्लिक स्कूल झलवा के मैदान आज खेले गए दूसरे क्वार्टर फ़ाइनल मुकाबले में नॉर्दन फुटबॉल अकादमी ने राइसिंग स्टार को 4-0 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाया I

प्रथम हाल्फ में विजेता टीम 1-0 से आगे थी विजेता टीम की ओर से अखिलेश चंद्र ने तीन, आकाश श्रीवास्तव ने एक गोल किये I प्लेयर ऑफ़ द मैच का पुरस्कार अखिलेश चंद्र को मिला I

दोनों टीम इस प्रकार रही

नॉर्दन फुटबॉल अकादमी – अखिलेश चंद्र, अतुल यादव, आयुष्मान पांडेय, आज़ाद पांडेय, आकाश श्रीवास्तव । राइसिंग स्टार – सहज भगत, प्रीत जैस्वाल, अंश शर्मा, यश राज केसरवानी, कमल प्रीत सिंह, सात्विक मिश्रा, सात्विक श्रीवास्तव सुनील निगम, मितेश, शिवा निर्णायक रहे

Related Articles

Back to top button