FEATURED

भगवान महावीर का जन्मोत्सव धूमधाम के साथ मनाया

महापौर अभिलाषा गुप्ता ने भगवान की उतारी आरती

( अनुराग शुक्ला )
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )
। श्री दिगंबर जैन पंचायती सभा प्रयाग के तत्वाधान में गुरुवार को जैन धर्म के चौबीसवें तीर्थंकर भगवान महावीर का २६२१ वा जन्मोत्सव धूमधाम के साथ मनाया। इस अवसर पर प्रातः प्रभात फेरी से कार्यक्रम का आरंभ हुआ,इसके पश्चात मंत्रोच्चार के साथ मंदिर जी के शिखर पर जैन समाज के अध्यक्ष दिनेश जैन द्वारा झंडारोहण किया गया,तत्पश्चात भगवान जी को नवीन रथ पर विराजमान कर जैन मंदिर जीरो रोड से शोभायात्रा निकाली गई, शोभा यात्रा में विभिन्न जैन धर्म की पताकाएं, डीजे बैंड, बग्घी, एवम भगवान की अद्भुत झांकी सभी के आकर्षण का केंद्र रही। शोभायात्रा में महापौर अभिलाषा गुप्ता ने भी सम्मिलित होकर भगवान की आरती की। शोभायात्रा में श्रद्धालु, जियो और जीने दो, अहिंसा परमो धर्म, शाकाहार अपनाओ के नारे एवम भजन गाते हुए एवम नृत्य करते हुए चल रहे थे। जगह जगह लोगो ने आरती एवम पुष्प वर्षा कर भगवान के रथ का स्वागत किया। शोभायात्रा में भगवान के माता पिता शेखर जैन मृदुला जैन, रथ के सारथी प्रदीप जैन, एवम कुबेर श्री अभिषेक जैन , एवम इंद्रगण अमन जैन , महेंद्र जैन,अभय जैन,अशोक जैन दिलीप जैन इत्यादि भगवान के रथ में विराजमान थे। शोभायात्रा के मंदिर में आने के पश्चात भगवान का स्वर्ण कलशों से अभिषेक एवम शांतिधारा की गई। जिसमे राजीव जैन, रामजी जैन, अभिषेक जैन, श्रेयांश जैन एवम अशोक जैन राहुल जैन, आरती श्रीमती संतोष जैन एवम बालक वर्धमान का पालना झूलन श्रीमती शांतिदेवी द्वारा किया गया। शाम को जैन विद्यालय के बच्चो द्वारा भजन एवम नाटिका का आयोजन किया गया।जिसमे अहिंसा के महत्व के बारे में बताया गया।

Related Articles

Back to top button