FEATURED

प्याऊ का किया शुभारम्भ

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। मीडिया प्रभारी अनुपम श्रीवास्तव ने बताया सिविल डिफेंस चौक डिविजन में “पोस्ट-9” ने तपती गर्मी में प्याऊ का शुभारम्भ किया । तपती गर्मी में राहगीरों को शीतल पेयजल के माध्यम से राहत देने की कोशिश में
सिविल डिफेंस प्रयागराज प्रखण्ड चौक में पोस्ट-9 के पोस्ट वार्डन मनी मेहरा के नेतृत्व में कल्याणगढ़ चौराहा, मालवीय नगर क्षेत्र में जनसेवा कार्यो के अंतर्गत ‘आज़ादी के अमृत महोत्सव’ के उपलक्ष्य में
क्रांतिकारियों और बलिदानियों के स्मृति को समर्पित कर निःशुल्क प्याऊ’ का शुभारंभ किया गया। मनी मेहरा ने उपस्थित लोगों से भारतीय संस्कृति की दृष्टि से ‘जल सेवा नारायण सेवा’ की बात साझा करते हुए कहा कि
आदिकाल से भारत में लोग राहगीरों के लिये जहाँ प्याऊ चलवाते थे।
कुँए, तालाब खुदवाते थे। वहीं
आधुनिकता ने प्रकृति द्वारा जीवन के लिये अत्यंत आवश्यक जल का बाजारीकरण कर प्लास्टिक बोतल बंद पानी का चलन ला दिया है। जिसका खामियाजा हम बढ़ते प्रदूषण व बिमारियों के रूप में देख रहे है जिस पर सरकारों से लेकर विश्व स्वास्थ्य संगठन तक चिंतित है। समाधान हेतु सरकार द्वारा जल जीवन मिशन के अंतर्गत हर घर नल योजना का लक्ष्य निधारण कर सुलभ पेयजल की व्यवस्था का कार्य किया जा रहा है। इसी कड़ी में नागरिक जन सहभागिता के तहत भीषण गर्मी में आम जनमानस के लिये प्लास्टिक प्रदूषण रहित निःशुल्क शीतल पेयजल का शुभारंभ पोस्ट 9 में किया गया।
साथ ही चीफ वार्डन सिविल डिफेंस अनिल कुमार,डिविजनल वार्डन सुधीर सक्सेना,सभापति मोहन टंडन ने घरों की छत एवं बालकनी में चिड़ियों पक्षियों के लिये दाना-पानी रखने की भी अपील की। स्टाफ ऑफिसर रौनक गुप्ता ने जन जन से घड़े का पानी ज्यादा से ज्यादा उपयोग करके उत्तम जल उत्तम स्वस्थ”की बात कही। कार्यक्रम में सिविल डिफेंस चीफ वार्डन अनिल कुमार (अन्नू भईया),वरिष्ठ ऐ डी सी राकेश कुमार तिवारी , मुख्यालय स्टाफ ऑफिसर ( लखनऊ) रविंद्र प्रताप डिविजनल वार्डन सुधीर सक्सेना सभापति मोहन टंडन डिप्टी डिविनल वार्डन हेमंत अवस्थी, स्टाफ ऑफिसर रौनक गुप्ता,पोस्ट वार्डन-9 मनी मेहरा दिलीप धवन, शरद श्रीवास्तव, सेक्टर वार्डन राकेश मेहरोत्रा,गौरव बाजपेई,दिवाकर सिंह,अजीत यादव,अनुपम श्रीवास्तव,
अनुपम त्रिपाठी नारी शक्ति महिला वार्डन ,महिमा मेहरोत्रा,रागिनी मालवीय,दीपिका सिंह,वीना सारस्वत,रंजना पुरवार आदि उपस्थित रहे। अतरसुइया थाना प्रभारी ने सभी को इस उत्तम कार्य के लिए शुभकामनाए दी ।

Related Articles

Back to top button