संत समागम

आजादी के अमृत महोत्सव पर प्रस्तुति देंगे कैलाश खेर

8 मई को केपी कॉलेज प्रांगण में होगा रंगारंग कार्यक्रम

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार ) । आजादी के अमृत महोत्सव के तहत 8 मई को केपी इंटर कॉलेज के प्रांगण में रंगारंग कार्यक्रम होगा। कार्यक्रम में कैलाश खेर अपनी प्रस्तुति देंगे। इस अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी मंगल पांडे के पोते भगवान पांडे को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के भी आने की संभावना है। यह कार्यक्रम एडमायर इंफ्रा कंपनी के तत्वाधान में आयोजित किया जा रहा है।

*खेर का कैलाशा बैंड होगा आकर्षण का केंद्र*

ऐडमायर इंफ्रा कंपनी सचिव सुधा सिंह ने बताया कि 8 मई को होने वाले कार्यक्रम मैं कैलाश खेर का कैलाशा बैंड आकर्षण का केंद्र होगा। कार्यक्रम के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र दिया गया है। एक-दो दिन में उनके कार्यक्रम शामिल होने की स्वीकृति मिलने की संभावना है। प्रसिद्ध गायक कैलाश खेर के साथ 17 सदस्यों का एक ग्रुप इलाहाबाद आएगा। श्रीमती सिंह के अनुसार कैलाश खेर अपने साथियों के साथ आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम में चार चांद लगाएंगे। इस दौरान मंगल पांडे के पोते भगवान पांडे को साल श्रीफल के साथ सम्मानित किया जाएगा। केपी इंटर कॉलेज के रणजीत प्रताप स्टेडियम में भव्य आयोजन होगा। कार्यक्रम की तैयारियां जोरों शोरों के साथ शुरू हो गई है।

Related Articles

Back to top button