Latestइलाहाबाद समाचारप्रदेश

किन्नर समुदाय द्वारा रास-गरबा कार्यक्रम का आयोजन कल, “हंसा एक संयोग” फिल्‍म का होगा प्रमोशन

जयपुर। सुभाष नगर स्थित अभिनंदन कम्युनिटी सेंटर भवन में एक दिवसीय विराट भजन संध्या तथा किन्नर समुदाय द्वारा रास – गरबा कार्यक्रम का आयोजन कल संध्या शाम 6:00 बजे से किया गया है।

 विराट भजन संध्या और किन्नर समुदाय द्वारा रास — गरबा

बॉलीवुड मूवी ” हंसा – एक संजोग” का प्रमोशन

फिल्म की टीम महामंडलेश्वर पुष्पा माई से लेगी आशीर्वाद

 

यह कार्यक्रम परम श्रद्धेय महामंडलेश्वर पुष्पा माई जी के सानिध्य में संपन्न होगा। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश किन्नर समुदाय के जीवन पर आधारित बनी बॉलीवुड मूवी “हंसा एक संयोग ” का प्रमोशन करना है। इस फिल्म के प्रमोशन के लिए फिल्म की पूरी टीम उपस्थित रहेगी।

महामंडलेश्वर पुष्पा माई ने कहा कि फिल्म का उद्देश किन्नर समुदाय के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करना है। उन्होंने बताया कि फिल्म की टीम से बात करने के लिए एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का भी आयोजन किया जाएगा। फिल्म के निर्माता और प्रोड्यूसर सुरेश शर्मा ने कहा कि किन्नर समुदाय समाज का हिस्सा है और उन्हें भी पूरा मान-सम्मान मिलना चाहिए। सुरेश शर्मा जी ने बताया कि यह एक आशावादी फिल्म है। इस फिल्म में किन्नरों के संघर्षों को फिल्माया गया है।

उन्होंने कहा कि इस फिल्म को देखने के बाद लोगों का नजरिया जरूर किन्नरों के प्रति बदलेगा। कार्यक्रम के आयोजक का महामंडलेश्वर पुष्पा माई ने बताया कि इस अवसर पर विराट भजन संध्या का आयोजन किया गया है। इसमें शहर के जाने-माने गायक प्रस्तुति देंगे। इसके साथ ही साथ किन्नर समुदाय द्वारा रास डांडिया का भी कार्यक्रम किया जाएगा। इस दौरान जयपुर शहर के प्रतिष्ठित और गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहेंगे। इसके अलावा  मीडिया और पत्रकार बंधु भी कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।

पुष्पा माई
महामंडलेश्वर किन्नर अखाड़ा राजस्थान जयपुर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button