संत समागम

दिखी गंगा जमुनी तहज़ीब की झलक हिन्दू भाईयों ने मुस्लिमों के साथ बैठ कर खोला रोजा

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। जीरो रोड इलाक़ा जहाँ बड़ी संख्या मे हिन्दू और मुस्लिम एक साथ रहते हैं और दशहरा होली दिवाली हो या रमज़ान ईद या बक़रीद सभी मिलजुल कर मनाते हैं। जीरो रोड उद्योग व्यापार मंडल की ओर से जीरो रोड पर रोज़ा इफ्तार मे एक बार फिर से क़ौमी यकजहती देखने को मिली जहाँ पर हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई धर्म के लोग एक साथ मिलकर रोज़ादारों की सफ मे शुमार रहे वहीं तमाम मुस्लिम भाईयों ने भी साथ बैठ कर रोज़ा खोला। जीरो रोड उद्योग व्यापार मंडल के जिला महामंत्री जकी उबेद खान रोज़ादारों की खिदमतगुज़ारी मे पलकें बिछाए हर एक की आव भगत मे लगे रहे। रोज़ा इफ्तार के साथ बाजमात नमाज़ ए मग़राबैन भी अदा की गई। और क़ौमो मिल्लत की फलाह व बहबूदी के साथ मुल्के हिन्द मे अमनो अमान के साथ हलाल रिज़्क़ मे बरकत ,सेहत हलाल मालो दौलत मे बढ़ोतरी व सलामती की दूआ कराई। इस मौक़े पर व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष सुशांक केसरवानी, जिया अब्बास आब्दी, रईस खान, मुमताज खान, सिराज अहमद, रोहित गुप्ता, मोहम्मद जिया सिद्दीकी, संदीप पांडे, आकाश केसरवानी, रॉयल सरदार, मोहम्मद शकील, आमिर खान, पप्पू, मोहम्मद महबूब, इरफान हैदर, अनुराग सुक्ला,रिंकु गुप्ता,निषाद वँशी,समेत बड़ी संख्या मे लोग शामिल हुए।

Related Articles

Back to top button