Latest

गंगा स्वच्छता अभियान के तहत नेहरू ग्राम विश्वविद्यालय में दो हजार पेड़ वृक्षारोपण का लक्ष्य

दो सौ वृक्ष लगाकर पर्यावरण संरक्षण हेतु पेड़ पौधों का उपयोगिता पर जोर देते हुए लोगो से वृछ लगाने की अपील

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन (जल संसाधन,नदी विकास और गंगा संरक्षण विभाग) जल शक्ति मंत्रालय भारत सरकार के कुशल नेतृत्व में गंगा टास्क फोर्स 137 C ETF BN (TA) 39 Gorkha Rif एवं नमामि गंगे (गंगा विचार मंच) संयोजक राजेश शर्मा सदस्य गंगा नगर समिति के सहियोग से नेहरू ग्राम विश्वविद्यालय में पौधरोपण कार्यक्रम की शुरुआत कैम्पस में किया गया,इस अवसर पर विश्विद्यालय के कुलाधिपति जे.एन.मिश्रा ने कहा ग्रामीण क्षेत्रों के विकास में सामाजिक और कृषि वानिकी के संवर्धन हेतु वनस्पति विज्ञान ने फल और फूल विज्ञान जैसे प्रक्षिक्षण को प्रदान करने की बात कही,सूबेदार सर्वेश तिवारी ने गंगा टास्क फोर्स के कार्यों को विस्तार से अवलोकन किया,जिसमे गंगा को स्वच्छ करने में जन जागरूकता अभियान,जल प्रदूषण नियंत्रण,घाटों की पेट्रोलिंग करना एवं जैव विविधता प्रोटेक्शन,वृक्षारोपण आदि कार्य निरंतर कर रहे है,तथा लोगो से पुनः अपील करते हुए कहा कि गंगा को स्वच्छ निर्मल बनाने में आम सहभागिता महत्वपूर्ण है,इसके उपरांत राजेश शर्मा ने कहा कि गंगा स्वच्छता अभियान के तहत नेहरू ग्राम विश्वविद्यालय में दो हजार पेड़ वृक्षारोपण का लक्ष्य रखा गया है जिसकी शुरुआत दो सौ वृक्ष लगाकर पर्यावरण संरक्षण हेतु पेड़ पौधों का उपयोगिता पर जोर देते हुए लोगो से वृछ लगाने की अपील किया,तथा श्री रवि मिश्रा जी सम्पत्ति अधिकारी आदि को वृक्ष संरक्षण का संकल्प दिलाया, वनस्पति विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉक्टर आदि नाथ के नेतृत्व में बृहद वृक्षारोपण किया गया,इस अवसर पर डॉक्टर अमिताभ चंद्र दृवेदी डॉक्टर प्रेयस अंकित डॉक्टर आशीष शिवम डॉक्टर शक्ति नाथ तिवारी डॉक्टर आलोक मिश्रा डॉक्टर राजेश केशरी डॉक्टर डॉक्टर विक्रम सिंह डॉक्टर कृपाशंकर डॉक्टर देवेंद्र डॉक्टर अच्युत डॉक्टर अभिषेक डॉक्टर प्रमोद मिश्रा शाशि कांत दुबे सूबेदार राधेश्याम,सर्वेश तिवारी,हवलदार देवी शंकर,विजेंद्र सिंह,प्रवीण शंकर,चरणजीत सिंह,राइफल टीम बृजेश,गणेश,संजय,विरेंद्र, उत्तम थामी,आलोक,महेंद्र,संजीत कुमार,उदित थापा आदि रहे।

Related Articles

Back to top button