Latest

महिला की धारदार हथियार से हत्या

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। कोरांव थाना क्षेत्र के बलुआ गांव में रविवार की रात घर के बाहर सो रही एक महिला की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। सोमवार की सुबह सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी गई। कोरांव के बलुआ गांव निवासी 45 वर्षीय रामकली रोजाना की तरह बीतीरात को खाना-पीना खाने के बाद घर के बाहर सो गई। जबकि परिवार के अन्य लोग कमरे में सो रहे थे। इसी बीच किसी ने धारदार हथियार से महिला की हत्या कर दी। सोमवार की सुबह आसपास के लोगों ने देखा कि रामकली की लाश खून से सनी हुई पड़ी थी। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू की। वारदात की खबर मिलते ही पुलिस अधीक्षक अपराध सतीश चन्द्र मौके पर पहुंचे और घटना स्थल से वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाने के लिए फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची है।
पुलिस अधीक्षक अपराध ने बताया कि महिला की हत्या के संबंध में परिवार के लोगों ने अब तक कोई तहरीर नहीं दी। हत्या की वजह जानने के लिए विभिन्न पहलुओं पर पुलिस की टीमें अपना काम कर रही है, जल्द ही खुलासा कर दिया जायेगा।

Related Articles

Back to top button