मेला समाचार

आर्य कन्या डिग्री कॉलेज में भूगोल विभाग द्वारा ‘पर्यावरणीय ज्ञान

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )।मानव कल्याण और सतत विकास के लिए विभिन्न पहलू और मुद्दे विषय पर इलाहाबाद विश्वविद्यालय,भूगोल विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष, प्रो0 ए0 आर0 सिद्दीकी का व्याख्यान आयोजित किया गया। आपने मानव कल्याण और विकास के लिए पर्यावरणीय ज्ञान के विभिन्न पहलुओं जैसे सम्पोषणीयता, विचलन, ग्लोबल वार्मिंग आदि पर प्रकाश डाला। आपने कहा मानव का खान-पान ही नही संस्कृति और धर्म भी भौगोलिक संरचना से प्रभावित होती है। आपने कहा विकास का पैमाना आर्थिक वृद्धि के साथ ही सामाजिक परिवर्तन भी है। अध्यक्ष, शासी निकाय, पंकज जायसवाल ने कहा कि बढ़ती हुई जनसंख्या और उसकी अनियंत्रित आवश्यकताएं पर्यावरण प्रदूषण के लिए जिम्मेदार है। प्राचार्या प्रो0 अर्चना पाठक ने अपने स्वागत उद्बोधन में कहा कि पर्यावरण के साथ मानव का सहअस्तित्व ही जीवन को संरक्षित रखेगा। तुलसी, आंवला, पीपल एवं बरगद जैसे औषधीय वृक्ष हमारे पर्व और उत्सवों का अंग है। पर्यावरण को संरक्षित करने के लिए सरकारी प्रयास काफी नही है। प्रत्येक व्यक्ति को इसके संरक्षण के लिए अपना सकिय सहयोग देना चाहिए। आर्य कन्या समूह की डायरेक्टर डॉ0 रमा सिंह ने कहा कि प्रकृति और संसाधनों के अत्यधिक दोहन के कारण पर्यावरण संतुलन भंग हो रहा है। व्याख्यान के पश्चात इस पर आधारित प्रश्न छात्राओं से पूछे गए जिनका छात्राओं ने बढ़-चढ़ कर उत्तर दिया। सर्वाधिक उत्तर देने वाली छात्रा जूही को अध्यक्ष, शासी निकाय ने पारितोषक भी प्रदान किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ० गरिमा राजे ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन डॉ0 ममता गुप्ता ने किया। कार्यक्रम मे डॉ0 कल्पना वर्मा, डॉ0 मधुरिमा वर्मा, डॉ0 सुधा सिंह, डॉ0 श्यामा कुमारी, डॉ0 रंजना, डॉ0 मुदिता, डॉ0 अमित, डॉ0 श्यामकान्त, डॉ0 ज्योति सहित सभी शिक्षक एवं शिक्षिकाएं तथा बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रही।

Related Articles

Back to top button