सिविल लाइन्स उद्योग व्यापार मंडल ने भारतीय नेशनल हॉकर फेडरेशन महासचिव रविशंकर द्रिवेदी जी को सयुंक्त सचिव मनोनीत किया

(अनंत पांडेय ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। सिविल लाइन्स उद्योग व्यापार मंडल ने आज मंडल को मजबूती प्रदान करने के उद्देश्य से भारतीय नेशनल हॉकर फेडरेशन महासचिव रविशंकर द्रिवेदी जी को सयुंक्त सचिव मनोनीत किया है । सिविल लाइन्स उद्योग व्यापार मंडल के सिविल लाइन्स स्थित कार्यालय में आयोजित इस समारोह में मंडल के अध्यक्ष नीरज जायसवाल व महामंत्री अमित सिंह उर्फ़ बबलू ने मनोनीत की घोषणा की और बताया कि सिविल लाइन्स उद्योग व्यापार मंडल को मजबूती मिलेगी साथ ही साथ सभी मिलकर व्यापारियों के हितो की लड़ाई में एक साथ एक मंच पर होंगे । इस आयोजन में भारतीय नेशनल हॉकर फेडरेशन महासचिव रविशंकर द्रिवेदी को सयुंक्त सचिव बनाये जाने के बाद सिविल लाइन्स उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष नीरज जायसवाल महामंत्री अमित सिंह, कोषाध्यक्ष अनिल गुप्ता, उपाध्यक्ष जे एस विर्धि, मीडिया प्रभारी पंकज चौधरी ने पुष्प देकर उनका संघटन में स्वागत किया ।
इस अवसर पर व्यापार मंडल के अध्यक्ष नीरज जायसवाल महामंत्री अमित सिंह, कोषाध्यक्ष अनिल गुप्ता, उपाध्यक्ष जे एस विर्धि, वरिष्ठ उपाध्यक्ष उमंग ग्रोवर उपाध्यक्ष आशुतोष सिंह, विशाल कनौजिया, राजन चतुर्वेदी, नीलेश केसरवानी मीडिया प्रभारी पंकज चौधरी, संगठन मंत्री पंकज जायसवाल, अरविन्द यादव आदि उपस्थित रहे ।



