Latest

प्राइवेट कंपनी को लाभ पहुंचाने का काम कर रही है नगर निगम- किरन जायसवाल

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन करने वाली कंपनी को नगर निगम द्वारा अपने खर्च से वाहन खरीदने पर 15वें वित्त का पैसा दुरुपयोग करने के संबंध को लेकर भाजपा महानगर अध्यक्ष एवं मंडलायुक्त को सौंपा ज्ञापन।

भाजपा पार्षद दल के मुख्य सचेतक पार्षद किरन जायसवाल ने भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी जी को ज्ञापन सौंपते हुए डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन एवं यूजर चार्ज के संबंध में निजी कंपनी को लाभ पहुंचाने का आरोप लगाते हुए कहा कि डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन के जरिए कंपनी के लिए 12 करोड़ रुपए का वाहन खरीदने के लिए नगर निगम द्वारा निविदा आमंत्रित की गई है जिसकी अंतिम तिथि 25 मई है निविदा में गलियों के अंदर डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन हेतु वाहन के खरीदने के लिए टेंडर आमंत्रित किया गया है जिसकी निविदा में धरोहर राशि 24 लाख है और 2% के हिसाब से ₹12 करोड़ का वाहन अपने खर्च पर नगर निगम कंपनी को दे रही है जो अखबार में प्रकाशित है पार्षद ने महानगर अध्यक्ष को सौपे पत्र के साथ मंडल आयुक्त उप जिलाधिकारी प्रयागराज को पत्र में अवगत कराया है कि इस अनियमितता के साथ ही नगर निगम द्वारा डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन कंपनी को जेसीबी मैजिक लोडर डंपर पहले ही नगर निगम उपलब्ध करा चुका है जबकि डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन कंपनी कूड़ा कलेक्शन के लिए जनता से यूजर चार्ज ले रही है आगे उन्होंने जानकारी देते हुए कहा कि कोई भी फार्म किसी भी सरकारी विभाग में कार्य करती है 10% सिक्योरिटी मनी एफडीआर के रूप में जमा करती है और लगन लगाती है परंतु नगर निगम इस कंपनी के लिए उल्टा कर रहा है सारे संसाधन साधन और धन प्राइवेट कंपनी को फायदा पहुंचाने के लिए किया जा रहा है और 15वे वित्त के धन पर भ्रष्टाचार की भेंट चलाया जा रहा है और इस करोना काल में भी गली गली डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन वाले यूजर चार्जेस के लिए जनता से झगड़ा कर रहे हैं जिससे भारतीय जनता पार्टी की छवि खराब होने के साथ-साथ समाज में वैमनस्य का माहौल पैदा हो रहा है । इस संदर्भ में उन्होंने मांग किया है कि इस संबंध में तत्काल नगर निगम के द्वारा 25 तारीख को आमंत्रित निविदा को रोकी जाए प्राइवेट कंपनी के लिए नगर निगम इतना धन कैसे खर्च कर सकता है साधन संसाधन धन जब सब नगर निगम का है तो प्राइवेट कंपनी को जनता का खून पीने की अनुमति क्यों प्रदान की जा रही है पत्र में मंडलआयुक्त एवं जिलाधिकारी से इस पर नगर निगम को निर्देशित करने एवं माननीय मुख्यमंत्री माननीय उपमुख्यमंत्री माननीय प्रभारी मंत्री प्रयागराज प्रमुख सचिव मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश शासन नगर विकास शासन को उपरोक्त पत्र को भेजने की मांग की गई है कराने की मांग की गई है।

Related Articles

Back to top button