FEATURED

नैनी में बाइक सवार की गोली मारकर हत्या, बच्चे को स्कूल से लाने जा रहा था

 

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। यमुनापार इलाके के नैनी मे गुरुवार दोपहर चाका गांव निवासी बृजेश सिंह (40) की गोली मारकर हत्या कर दी गयी। वह अपने बच्चे को स्कूल से लेने जा रहे थे तभी मल्हरा रेलवे क्रासिंग के पास बाइक सवार बदमाशों ने बगल में आकर गोली मार दी जिससे घटनास्थल पर ही उसकी की मौत हो गई। सूचना पर मौके पर एसपी यमुनापार और सीओ पुलिस फ़ोर्स के साथ पहुंचे। घटनास्थल पर पुलिस को कारतूस का खोखा मिला है। पुलिस का कहना है कि आसपास के लोगों से बातचीत की जा रही है। एसएसपी अजय कुमार ने कहा की शुरुआती जांच में पता चला है की दिपू शर्मा नामक युवक से मृतक का पैसे को लेकर विवाद चल रहा था। अभी पुलिस हर ऐंगल पर जांच कर रही हैं। पुलिस जांच में जुटी हुई है।

Related Articles

Back to top button