सैंड आर्टिस्ट का किया सम्मान

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। कार्यालय जिला निर्वाचन अधिकारी प्रयागराज (वर्ष 2022)की तरफ से “आई कान स्वीप ने जिला निर्वाचन कार्यालय ” प्रयागराज द्वारा सुख्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता कार्यक्रम ( स्वीप ) के तहत् आयोजित मतदाता जागरूकता अभियान प्रतिभाग किया गया था। जिसमे प्रयागराज की सैंड आर्टिस्ट अजय कुमार गुप्ता व मनोज कुमार इलाहाबाद विश्वविद्यालय (दृश्य कला विभाग ) ने अपनी कला सैंड आर्ट के माध्यम से लोगों को मतदान के बारे में जागरूक किया। जिसके लिए अलंकृत एवं सम्मानित करते हुए विभाग स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहा है। साथ ही जिलाधिकारी संजय कुमार खत्री ने कलाकारों का सम्मान किया व भारत निर्वाचन आयोग के उद्देश्य में सराहनीय भूमिका के लिए अभिनंदन व उज्ज्वल भविष्य की कामना की ।मदन कुमार हर्ष (P.C.S.) अपर जिला अधिकारी ( नगर ) नोडल अधिकारी स्वीप प्रयागराज । देव पाण्डेय (P.C.S.)अपर जिला अधिकारी प्रशासन उप निर्वाचन अधिकारी प्रयागराज । संजय कुमार खत्री (I.A.S.) जिला अधिकारी जिला निर्वाचन अधिकारी प्रयागराज।




