Latestगंगा तट सेप्रदेश
साधु समाज असुरक्षित, मुंबई की घटना पर संतों में जबर्दस्त रोष
प्रयागराज ( अनुराग शुक्ला )। श्री पंचायती अखाड़ा बड़ा उदासीन निर्वाण मुख्यालय कीडगंज प्रयागराज मैं स्थानीय समिति की बैठक हुई बैठक के उपरांत यह निर्णय लिया के लांकडाउन के चलते महाराष्ट्र के पालघर जिले में जूना अखाड़े के दो संत महंत कल्पवृक्ष गिरि 70 वर्षीय, महंत सुशील गिरि 35 वर्षीय व ड्राइवर निलेश तेलगड़े 30 वर्षीय की बेरहमी से हत्या कर दी जो के निन्दनीय है!
और महाराष्ट्र सरकार से अनुरोध है कि स्थानीय नागरिकों व पुलिस पर कड़ी से कड़ी कारवाई की जाये, बड़ा अखाड़ा के_ सचिव महंत अग्रदास, कोठारी महंत शिवानन्द, सहायक सचिव व्यास मुनि, कारबारी महंत राम मुनि, महंत हंस मुनि (कार्ष्णि) व साधू समाज जूना अखाड़े के साथ है उनके द्वारा लिए गए कोई भी निर्णय हमें मान्य है एवं हम उसमे सहभागिता करेंगे जूना अखाड़े के समर्थन में उतरा बड़ा उदासीन अखाड़ा!



