Latest

स्टेडियम के प्रशिक्षुओं को दी पर्यावरण संरक्षण की जानकारी

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार ) । इलाहाबाद विश्वविद्यालय के वनस्पति विभाग के वरिष्ठ शोध छात्र सनी सिंह के नेतृत्व में सोमवार को मदन मोहन मालवीय स्टेडियम के प्रशिक्षुओं को पर्यावरण संरक्षण के बारे में एवं पौधे को उपहार स्वरूप प्रदान करने की परंपरा इत्यादि के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। सनी ने बताया कि कार्यक्रम में गंगा व उससे से जुड़ी सहायक नदियों एवं अन्य भारतीय नदियों को संरक्षित करने तथा बच्चों में बचपन से ही इसकी झलक दिखलाने आदि बातों पर गहन चर्चा हुई। प्रशिक्षुओं को समझाया गया कि यदि बच्चों को बचपन से ही प्रकृति से, पौधों से, नदियों से प्रेम करने की जानकारी दी जाये तो निश्चित रूप से भविष्य में भी उसके संरक्षण के लिए प्रयास करेंगे।

Related Articles

Back to top button