Latest

चित्रकूट जेल में हुई गैंगवार के बाद सेंट्रल जेल नैनी भी अलर्ट

( अनंत पांडेय ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। चित्रकूट जेल में मुन्ना बजरंगी के शूटर से हुई गैंगवार में तीन बदमाशों के मारे जाने के बाद सेंट्रल जेल नैनी में भी अलर्ट कर दिया गया।

 

बैरकों की सुरक्षा बढ़ा दी गई। गहन चेकिंग अभियान चलाया गया

 

सभी बैरकों की सुरक्षा बढ़ा दी गई। गहन चेकिंग अभियान चलाया गया। हालांकि जेल अफसरों का कहना था कि यहां पर कोई भी आपत्तिजनक वस्तु नहीं मिली। कोरोना काल के कारण एक साल से किसी बंदी से मिलना जुलना यहां बंद हैं और सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम है।
जेल प्रशासन भले ही सब कुछ सामान्य होने का दावा करें लेकिन नैनी जेल के पुराने रिकार्ड बताते हैं कि यहां भी खतरा कम नहीं है। कई बार यहां भी गैंगवार की नौबत आ चुकी है। कुछ साल पहले एक बंदी की जेल में बंद तीन अपराधियों ने हत्या कर बाथरूम में लटका दिया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि हुई थी। इसके अलावा मंत्री नंद गोपाल नंदी पर जानलेवा हमला करने का आरोपी राजेश पायलट पर भी चाकू से इसी जेल में हमला किया गया था। दो साल पहले ही शातिर चोर प्रिंस नैनी जेल की सुरक्षा में सेंधमारी करके भाग निकला था। नैनी जेल के अंदर से मोबाइल, चाकू, नशे का सामान मिलना पहले आम था। वर्तमान में स्थितियां थोड़ी सुधरी हैं। वरिष्ठ जेल अधीक्षक पीएन पांडेय ने गैंगवार की स्थिति आने से पहले ही मुन्ना बजरंगी समेत कई बड़े गैंग के गुर्गों को नैनी जेल से दूसरे जेल में ट्रांसफर करा दिया था।

Related Articles

Back to top button