Latest

सीडीए पेंशन कर्मी का इकलौता पुत्र घर से लापता परिजन परेशान

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। कैंट थानान्तर्गत अशोक नगर निवासी कैलाश सोनकर जो कि रक्षामंत्रालय पेंशन (पीसीडीए)आफिस में चौकीदार के पद पर कार्यरत हैं। इनका इकलौता पुत्र (30)वर्षीय हेमन्त कुमार उर्फ हिमांशु 21 सितम्बर से बिना किसी को बताये घर लापता हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार सीडीए पेंशनकर्मी हिमांशु के पिता कैलाश सोनकर की तबियत कुछ वर्षो से खराब चल रही है। अस्वस्थता के कारण कैलाश नाथ आफिस जाकर ड्यूटी करने में असमर्थ हैं। ऐसी अवस्था में में उनका इकलौता शादीशुदा पुत्र हिमांशु ही उनकी जगह उक्त आफिस में ड्यूटी निभाता है।
लगभग डेढ़ सप्ताह से अधिक समय से लापता हिमांशु की काफी खोजबीन की गई। मगर उसका कोई पता नहीं चल सका।थक हार कर 24 सितम्बर को परिजनों ने हिमांशु की गुमशुदगी रिपोर्ट संबंधित थाना कैंट में करा दी है। लगभग डेढ़ पखवारा बीत चुका है । परिजन व नाते रिश्तेदार उसकी खोजबीन में दिन रात लगे हुए हैं। लेकिन अभी तक हिमांशु के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी है । संबंधित थाना कैंट पुलिस भी उसे ढूंढ में असमर्थ रही है। ऐसे में आखिरकार सवाल यह उठता है कि हिमांशु कहां गया होगा? किस हाल में होगा। इस तरह के विचारों ने उसके माता-पिता व पत्नी को विचलित कर रखा है। इन्हीं सवालों को लेकर हिमांशु के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Related Articles

Back to top button