Latestइलाहाबाद समाचार

VIDEO: पुरानी पेंशन बहाली को लेकर कर्मचारियों ने घेरा सांसदों का घर

प्रयागराज। 28 अक्टूबर को एकमात्र मुद्दा – पुरानी पेंशन बहाली के हेतु विगत तीन वर्षों से संघर्षरत अटेवा / एन०एम०ओ०पी०एस० के केंद्रीय नेतृत्व के निर्णय देश के प्रत्येक सांसद के आवास पर एक दिवसीय उपवास किया गया।

 

अनुक्रम में अटेवा – पेंशन बचाओ मंच इलाहाबाद के द्वारा जिला संयोजक सुरेश यादव के नेतृत्व में सांसद इलाहाबाद श्यामाचरण गुप्ता के आवास पर, जिला महामंत्री कमल सिंह के नेतृत्व में सांसद फूलपुर नागेन्द्र प्रताप सिंह पटेल के आवास पर एवं जिला संयोजक (महिला प्रकोष्ठ) नीलम सिंह के नेतृत्व में राज्यसभा सांसद कुंवर रेवती रमण सिंह के आवास पर शिक्षक, कर्मचारी व अधिकारी भारी संख्या में पहुंचकर उपवास किया।

तत्पश्चात पुरानी पेंशन बहाली के समर्थन के लिए उनको ज्ञापन सौंपा । यह उपवास कार्यक्रम प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ० हरि प्रकाश यादव एवं प्रदेश प्रवक्ता उपेंद्र वर्मा की देखरेख में संपन्न हुआ ।

इस अवसर पर सभा का भी आयोजन किया गया । जिसको सम्बोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ० हरि प्रकाश यादव ने कहा कि पुरानी पेंशन की बहाली शिक्षकों, कर्मचारियों व अधिकारियों के मान, सम्मान व स्वाभिमान की लड़ाई है, इसे हम लेकर ही रहेंगे साथ ही आगामी 26 नवंबर 2018 को प्रस्तावित दिल्ली में संसद मार्च के कार्यक्रम में सभी शिक्षकों, कर्मचारियों व अधिकारियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील करते हुए आह्वाहन किया ।

सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश प्रवक्ता उपेन्द्र वर्मा ने कहा कि आज जो पेंशन की आवाज देश भर में गूंज रही है वह अटेवा के संघर्ष का परिणाम है । जब देश में एक देश एक टैक्स लागू किया जा सकता है , तो पूरे देश में पेंशन एक समान क्यों नहीं ?
वैचारिक शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष डॉ० ज्ञान प्रकाश पटेल ने कहा कि मैं और मेरा संगठन पुरानी पेंशन बहाली के लिए अटेवा के हर संघर्ष में कंधे से कंधा मिलाकर चलूंगा ।

राज्य कर्मचारी परिषद के प्रदेश महामंत्री शशि सिंह ने सभी शिक्षकों कर्मचारियों से किसी के बहकावे में ना आते हुए एकजुट होकर संघर्ष करने की अपील की ‌।

एन०सी०आर० डब्लू०यू० के महामंत्री मनोज पाण्डेय ने अटेवा के इस आंदोलन में पूर्ण विश्वास व्यक्त करते हुए हर संघर्ष में साथ देने की बात की ।

सफाई कर्मचारी संघ के कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष रामदरस यादव ने कहा कि जब एक दिन का सांसद विधायक पेंशन का हकदार, तो 30 से 35 वर्ष तक सेवा देने वाला शिक्षक कर्मचारी क्यों नहीं ?

राजकीय शिक्षक संघ के प्रदेश महामंत्री रवि भूषण ने नई व पुरानी पेंशन का अंतर बताते हुए पुरानी पेंशन को बहाल करने की मांग की ।

S-4 के जिला संयोजक अरविंद मिश्रा ने कहा कि वर्तमान सरकार जितनी जल्दी पेंशन बहाल करेगी वह उसके लिए उतना ही अच्छा है ।

माध्यमिक शिक्षा परिषद कार्मिक संघ के पूर्व प्रदेश महामंत्री राजू पासी ने अटेवा के संघर्ष की सराहना करते हुए पुरानी पेंशन बहाल करने की सरकार से मांग की ।

उपवास के इस कार्यक्रम को यूपी एजूकेशनल ऑफीसर्स एसोसिएशन उत्तर प्रदेश , उत्तर प्रदेशीय खण्ड शिक्षा अधिकारी संघ, वैचारिक शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन, संयुक्त संघर्ष संचालन समिति (S-4), ग्रामीण पंचायती राज सफाई कर्मचारी संघ, उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ, राज्य विद्युत परिषद प्राविधिक कर्मचारी संघ, यूपी वाणिज्य कर मिनिस्टीरियल स्टाफ एसोसिएशन, उत्तर प्रदेश वाणिज्य कर अधिकारी संघ, उत्तर प्रदेश वाणिज्य कर सेवा संघ, बेसिक शिक्षक परिवार एसोसिएशन (मोर्चा परिवार), अखिल भारतीय उर्दू शिक्षक संघ, उत्तर प्रदेश प्राविधिक शिक्षा एप्लाइड साइंसेज एण्ड ह्युमैनिटीज सेवा संघ आदि सैकड़ो संगठनों ने पूर्ण सहयोग एवं समर्थन की घोषणा की हैं जिसके लिए जिला संयोजक सुरेश यादव ने अटेवा जिला कार्यकारिणी की ओर से बधाई व धन्यवाद ज्ञापित किया ।

इस सभा के अन्य प्रमुख वक्ताओं में सुरेंद्र प्रताप सिंह, सुधीर गुप्ता, अरुण कुमार, अमृत लाल गुप्ता, राकेश यादव, अशोक कनौजिया, नरेन्द्र बहादुर सिंह, सुधाकर ज्ञानार्थी, आशीष गुप्ता, सचिन रावत, अनुराग पाण्डेय, गिरीश तिवारी, राजीव यादव, कृष्ण कुमार यादव, रोहित सोनकर, जितेंद्र कुमार, सुरेश यादव, अजय विश्वकर्मा, कमलेश सिंह, दिनेश सिंह, संदीप कुशवाहा, डॉ संजय त्रिपाठी, राम कैलाश यादव, मो० दानिश इमरान, अरुण पटेल, तेज बहादुर सिंह, रत्नेश कुमार सिंह, तीर्थराज पटेल, सत्यदेव दुबे, पवन कुमार मिश्रा, विनोद कुमार कुशवाहा, दिनेश यादव, अशोक सिंह, अजीत सिंह, प्रदीप सिंह, फुलेल सिंह पटेल, मिथिलेश मौर्या, कुंवर जितेंद्र सिंह, पुष्पलता सिंह, अंजना सिंह, अंजुला दास, रंजना द्विवेदी, श्वेता श्रीवास्तव, बीना सिंह, दिनेश यादव, संजय कुमार वर्मा, मो०इजाज, राधा कृष्ण सिंह, श्याम सिंह, गुलाब सिंह, थर्मेन्द्र कुमार यादव, शिवशरण यादव, देवेन्द्र प्रताप सिंह, जितेंद्र कुमार शर्मा, भारतेन्दु त्रिपाठी शिशिर, अरविन्द आदि ने संबोधित किया ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button