देश
श्री नाथ तिवारी इंटर कॉलेज में छात्राओं को वितरित किया गया सेनेटरी पैड

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस 17 सितंबर के उपलक्ष में वर्ष 2022 -23 स्वस्थ भारत श्रेष्ठ भारत के अंतर्गत प्रकाश चंद् जुगमन्दर दास अग्रवाल लोकहित ट्रस्ट द्वारा आज खानपुर ग्राम सभा में स्थित श्री नाथ तिवारी इंटर कॉलेज में सेनेटरी पैड वितरित किया गया। कार्यक्रम में प्राची, प्रिया, प्रगति ने बच्चियों को सेनेटरी पैड के बारे में बताया। कार्यक्रम में प्रकाश चंद्र जुगमन्दर दास अग्रवाल लोकहित ट्रस्ट की तरफ से अनुज पांडे, विद्यालय परिवार की तरफ से दिनेश मिश्रा विष्णु दत्त द्विवेदी राजकुमार पांडे आदि लोग उपस्थित रहे। अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य पंकज कुमार तिवारी ने आभार व्यक्त किया।



