किन्नर अखाडे का स्थापना दिवस समारोह 28 को-महंत पवित्रा

प्रयागराज। किन्नर अखाडा अपना चौथा स्थापना दिवस रविवार 28 अक्टूबर की शाम पांच बजे अलोपीबाग स्थित शंकराचार्य स्वामी वासुदेवानंद महराज के आश्रम में धूमधाम से मनाने जा रहा है।

अखाडे के संस्थापक आचार्य महामण्डलेश्वर स्वामी लक्ष्मीनारायण त्रिपाठी महराज सभी प्रमुख संत-महात्माओ के साथ शुक्रवार की दोपहर उडीसा से चलकर अलोपीबाग स्थित शंकराचार्य आश्रम पहुंचेगे। स्थापना दिवस कार्यक्रम के साथ ही किन्नर अखाडा कुंभ मेले की तैयारिया भी करेगा। इस दौरान देवत्व यात्रा (पेशवाई) और अमरत्व स्नान (शाही स्नान) की तैयारियो पर विस्तार से चर्चा करेगा।

किन्नर अखाडे के सभी पदाधिकारी एक हफ्ते तक प्रयाग में रहेगे। इस दौरान मेलाधिकारी विजयकिरन आनंद एवं नोडल अधिकारी कुंभ कमिश्नर डा आशीष गोयल से भी वार्ता करेगे। यह जानकारी किन्नर अखाने की प्रमुख पीठाधीश्वर महंत पवित्रा ने दिया है।




