Latest
बेखौफ हुए दबंग युवक को बीच सड़क पर दौड़ा – दौड़ा कर को पीटा

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। कीडगंज थाना अंतर्गत गऊघाट सब्जी मंडी चौराहे पर अराजक तत्वों ने एक युवक को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा और रंगदारी वसूली का मामला सामने आया । आए दिन वहां पर अराजक तत्वों द्वारा छोटे-मोटे दुकानदार व लड़कों में मारपीट की सूचनाएं आती रहती हैं। आज अराजक तत्वों ने युवक को बीच सड़क पर पीटा और उसका वीडियो वायरल हुआ। मामला रंगदारी न देने पर युवक की पिटाई की सूचना पर कीटगंज थाना पुलिस को सूचना दिया गया। पर वहां पर पुलिस नहीं आई । बाद में पुलिस से पूछने पर पता चला कि उनको इस मामले की जानकारी नहीं थी। सूत्र बताते हैं यहां पर सुबह से शाम तक अराजक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है आए दिन छेड़खानी वसूली और मारपीट का मामला आता रहता है।



