प्रधानाचार्य बनने पर कमलेश मिश्रा को भाजपाइयों ने दी बधाई

प्रयागराज ( अनुराग दर्शन समाचार )। कुशल वक्ता एवं भाजपा नेता कमलेश मिश्रा को सरस्वती शिशु विद्या निकेतन इंटर कॉलेज का प्रधानाचार्य बनने पर भाजपाइयों ने दी बधाई। भाजपा मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी ने इस अवसर पर उन्हें इस नई जिम्मेदारी के प्रति बधाई देते हुए कॉलेज परिसर में उनका स्वागत किया और कहा कि सरस्वती शिशु विद्या निकेतन इंटर कालेज का 50 वर्षों का ऐतिहासिक इतिहास है यहां से शिक्षा प्राप्त करने वाले विद्यार्थी विभिन्न क्षेत्रों में आज अच्छे पदों पर स्थापित है और कहा कि आधुनिक शिक्षा को देखते हुए हिंदी मीडियम के साथ अब इस कॉलेज में इंग्लिश मीडियम की भी पढ़ाई का शुभारंभ किया गया जो विद्यार्थियों के भविष्य के लिए बेहतर होगा। स्वागत करने वालों में भाजपा मंडल अध्यक्ष किशोरी लाल जायसवाल राजेश केसरवानी अजय अग्रहरि किशन चंद्र जायसवाल आलोक वैश्य एवं कॉलेज के अध्यापक गण उपस्थित रहे।




