भाजपा को हराने की जिम्मेदारी सिर्फ ओवैसी की नही सबकी है

बहराइच ( अनुराग दर्शन समाचार )।आल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद असदउददीन ओवैसी ने आज कहा कि भाजपा को हराने की जिम्मेदारी सिर्फ ओवैसी की नही बल्कि राहुल, अखिलेश व मायावती सबकी है।उन्होंने कहा कि यजीद और फिरऔन के समय मे हुसैनियत का परचम मुसलमानो को लहराना चाहिए।
शहर के गेंदघर मैदान मे भागीदारी मोर्चे की इस रैली को संबोधित करते हुए ओवैसी ने कहा कि आज बेरोजगारी, मंहगाई, नाइंसाफी व नफरत की राजनीति बड़ा मुद्दा है।उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए चुनाव मे उन्हे चुनिए और अपने समाज का नेतृत्व मजबूत करे।वरना जिस समाज का नेता नही होता तो उसकी कोई सुनवाई नही होती।उन्होंने कहा कि अगर इस देश का मुसलमान गरीब, अशिक्षित व बेरोजगार रहेगे तो भारत कैसे मजबूत होगा।उन्होंने कहा कि मुसलमानो का वोट हमेशा भाजपा से डराकर लिया जाता है।फिर आपको कोई क्यों महत्व देगा।राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि मुसलमानो को अपनी हिस्सेदारी व बराबरी के लिए लडना और मुकाबला करना होगा,रोने से हक नही मिलेगा।उन्होंने कहा कि भाजपा ने नौकरी व रोजगार के नाम पर युवाओ को धोखा दिया है।पिछड़े वर्ग के लोगो को हिन्दुत्व के नाम धोखा देकर बाबा को मुख्यमंत्री बना दिया।ओवैसी ने कहा कि पीएम मोदी अपने को प्रधानमंत्री के बजाए बादशाह समझकर व्यवहार करते है।इस रैली को पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हाजी शौकत अली खान ने भी संबोधित किया।इस अवसर पर सदर बहराइच के प्रत्याशी राशिद जमील खान व पयागपुर के रईस रहमानी,प्रदेश सचिव अल्ताफ अहमद, मण्डल अध्यक्ष मकीन अहमद मेकरानी, फिरोज बागबान, डा एस ए अलवी, जगदीश सिंह प्राचार्य, मिर्जा शमीम बेग, असद जमील खान आदिल व सैयद अकरम सईद समेत सैकड़ो लोग मौजूद थे।


