20 नवम्बर को होगा कुंभ मेले में किन्नर अखाड़े के भूमिपूजन, देश भर के किन्नर पहुंचेंगे

प्रयागराज। किन्नर अखाड़ा की आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी ने रविवार को अखाड़े के स्थापना दिवस पर कुंभ पर्व के कार्यक्रमों की घोषणा की।

उन्होंने कहा कि ना रखा रे की ओर से कुंभ मेले में 20 नवंबर को भूमि पूजन किया जाएगा। वहीं देवत्व यात्रा यानी पेशवाई 6 जनवरी को धूमधाम से निकालेगी।

आचार्य महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी ने कहा देवत्व यात्रा अलोपी बाग शंकराचार्य आश्रम से सुबह 9:00 बजे आरंभ होकर विभिन्न मार्गो से होते हुए कुंभ मेला क्षेत्र पहुंचेगी।

देश के कोने-कोने से बड़ी संख्या में किन्नर अखाड़ा के महामंडलेश्वर पीठाधीश्वर महंत 10 नवंबर तक प्रयागराज आ जाएंगे सभी मेले की समाप्ति तक यहीं रुक कर कल्पवास भी करेंगे और मेले की तैयारी करेंगे ।

अलोपी बाग स्थित शंकराचार्य आश्रम से रविवार को स्थापना दिवस में हुई बैठक में उन्होंने कहा कि नार अखाड़ा कुंभ मेले के दौरान मकर संक्रांति माऊली अमावस्या सहित अन्य स्नान पर्वों पर अमृतवाणी यानी शाही स्नान भी करेगा।

चर्चा के दौरान किन्नर अखाड़ा की उत्तर भारत की प्रमुख महामंडलेश्वर भवानी मां जयपुर की महामंडलेश्वर पुष्पा माई श्री महंत महामंडलेश्वर पवित्रा माई सहित अखाड़े के साधु संत महंत मौजूद थे



