अखिल भारतीय तीर्थ पुरोहित महासभा- प्रयागराज ने मुख्यमंत्री के फैसले को सराहा

( विनय मिश्रा )प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। अखिल भारतीय तीर्थ पुरोहित महासभा प्रयागराज की महत्वपूर्ण बैठक महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता अमितराज वैद्य के आवास पर हुई। बैठक की अध्यक्षता महासभा के राष्ट्रीय महासचिव चन्द्रनाथ चकहा मधु ने किया। बैठक में उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा पुरोहित कल्याण बोर्ड बनाने पर सराहना किया गया। प्रदेश सरकार द्वारा प्रयागराज में 2025 में आयोजित महाकुम्भ मेला हेतु 100 करोड़ का बजट पास करने का स्वागत किया गया। वरिष्ठ तीर्थ पुरोहित श्रवण कुमार शर्मा ने कहा कि हम मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हैं के उन्होंने अभी से कुम्भ मेला हेतु बहुत सराहनीय योजना बनाकर प्रयाग के विकास को हरी झंडी दिखायी है। माधवानन्द शर्मा ने कहा कि आयोजित कुम्भ मेला में तीर्थ यात्रियों के हितार्थ प्रदेश सरकार को प्रयाग के गरीब तीर्थ पुरोहितों की सहायता भी करनी चाहिए ताकी वो भी समय से अपने भवन और धर्मशालाओ की मरम्मत करा सकें। पिछले अर्धकुम्भ में समस्त अखाड़ो को सरकार द्वारा उनके भवन के मरम्मत और नये निर्माण में करोडों रूपये की सहायता सरकार द्वारा की गई थी। अमितराज वैद्य ने कहा कि आगामी कुम्भ मेला के मद्देनजर प्रदेश सरकार को प्रयाग आने वाले करोडों तीर्थ यात्रियों की सहायता हेतु तीर्थ पुरोहितों को मेला में अधिक से अधिक सुविधाओं को फ्री में उपलब्ध कराने की मांग करता हूं। कुम्भ से पूर्व तीर्थ पुरोहितों के आवासीय क्षेत्रों का भी विकास कराना चाहिए ताकी आने वाले यात्रियों को सुगमता रहे। अध्यक्षता कर रहे चन्द्रनाथ चकहा मधु जी ने प्रदेश सरकार से मांग किया कि दारागंज निराला चौराहे से संगम तक पक्के घाट का निर्माण कराकर उसे तीर्थ पुरोहित समाज को सौपना चाहिए तीर्थ पुरोहित समाज घाटो की साफ सफाई का पूरा ध्यान रखेंगे। उन्होंने कहा कि महाकुंभ से पूर्व संगम नोज पर मां गंगा यमुना सरस्वती जी बडी प्रतिमा बनाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि जल्द से जल्द इसके लिए माननीय मुख्यमंत्री जी से मुलाक़ात कर उनसे इन बिन्दुओं पर चर्चा किया जाएगा।


