Latest

महिला समेत सातों आरोपी गये जेल, जहरीली शराब कांड मामले में कार्रवाई

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। फूलपुर पुलिस ने शराब के देशी ठेके पर जहरीली और अपमिश्रित शराब बेचने के आरोप में महिला समेत 7 को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। महिला ठेकेदार और उसके पति समेत सभी आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई होनी है। डीआईजी ने कहा है कि इन आरोपियों पर एनएसए भी लगेगा। मुख्यमंत्री के आदेश पर पुलिस आरोपियों की अवैध रूप से अर्जित संपत्ति को कुर्क करके कार्रवाई करेगी।
फूलपुर पुलिस ने बताया कि 20 नवंबर को आबकारी इंस्पेक्टर विजय प्रताप की तहरीर पर संगीता जायसवाल उनके पति श्याम बाबू और जगजीत के खिलाफ सरकारी ठेके पर अपमिश्रित और जहरीली शराब बेचने का मुकदमा दर्ज किया गया था। उस वक्त जहरीली शराब पीने से 5 लोगों की मौत हुई थी। पुलिस ने जांच की और विवेचना में कन्हैया, राजेश, अजय यादव और सुरेंद्र का नाम प्रकाश में लाया जो जहरीली शराब बेचने में शामिल थे। पुलिस ने सभी सातों आरोपियों को गिरफ्तार कर रविवार को जेल भेज दिया।
गौरतलब है कि फूलपुर के अमिलिया समेत कई गांव में ठेके की शराब पीने से दर्जनों लोग बीमार हुए, जिसमें अब तक 8 लोगों की मौतें हो चुकी हैं। 19 लोग एसआरएन अस्पताल में भर्ती हैं। इस प्रकरण में आबकारी और फूलपुर थाने के 8 अधिकारी व कर्मचारी निलंबित किए जा चुके हैं।

Related Articles

Back to top button