इलाहाबाद समाचारमेला समाचार

VIDEO: एसआरएन में गन्दगी, अनुपयोगी सामग्री मिलने पर कमिश्नर ने जताया रोष

प्रयागराज। मण्डलायुक्त डॉ. आशीष कुमार गोयल द्वारा कुम्भ के कार्यों का स्थलीय निरीक्षण कर कार्यो की वस्तुस्थिति से अवगत हो रहें तथा कार्य स्थल पर मिल रही कुछ कमियों पर अधिकारियों को इंगित करते हुए उन्हें आवश्यक दिशा निर्देशित भी कर रहें है।

इसी क्रम में आज स्वरूपरानी अस्पताल मे कुम्भ के दृष्टिगत कराये जा रहे कार्यो का निरीक्षण करने मण्डलायुक्त पहुंचे। जहां पर उन्होंने निर्मित हो रहें नये इमरजेंसी वार्ड का निरीक्षण किया तथा सम्बन्धित अधिकारियों को निर्माण से सम्बन्धित बिन्दुओं पर निर्देशित भी किया गया।

उन्होंने पूरे अस्पताल का भ्रमण कर वहां की व्यवस्थाओं को देखा एवं उन्होंने मरीजों के वार्डों में भी जाकर उनको दी जाने वाली सुविधाओं को भी देखा। उन्होंने अस्पातल में साफ-सफाई का विशेष ध्यान देने के निर्देश प्रिसिंपल मेडिकल कालेज एस.पी. सिंह को दिया। उन्होंने कहा कि अस्पताल में पड़ी निष्प्रयोज्य एवं मलबा आदि सामग्री को तुरन्त हटा दिया जाय।

मण्डलायुक्त सर्वप्रथम एसआरएन में बन रहें है, इमरजेंसी वार्ड का निरीक्षण किया। उन्होंने वार्ड के पीछे की बिल्डिंग के बालकनियों में लगे झाडियों एवं घास-फूस को हटाने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि एसी से निकलने वाली पानी के निकासी का भी व्यापक प्रबन्ध किया जाय। एसी से निकलने वाली पानी को पाइप के माध्यम से पानी निकासी सुनिश्चित की जाय। उन्होंने कहा कि एसी के पानी से निकलने के कारण बिल्डिंग की दीवारें खराब न हो, इसका विशेष ध्यान दिया जाय।

मण्डलायुक्त ने एसआरएन में कराये जा रहे सुद्ढीकरण एवं सौन्दर्यीकरण के कार्यो का भी निरीक्षण किया। उन्होंने प्रत्येक कक्षों में जाकर वहां हो रहे कार्यो को देखा। उन्होंने निरीक्षण के दौरान गंदगी मिलने पर रोष व्यक्त करते हुए मेडिकल कालेज के प्रिसिंपल को निर्देशित किया कि साफ-सफाई की व्यवस्था को दुरूस्त रखा जाय। उन्होंने निरीक्षण में निष्प्रयोज्य पड़ी सामग्री मिलने पर भी इसे तुरन्त हटाये जाने के निर्देश दिये।

 

उन्होंने मेडिकल कालेज के प्रिसिंपल को निर्देश दिये कि एसआरएन में किसी प्रकार की पुरानी एवं निष्प्रयोज्य सामग्री को तुरन्त हटा दिये जाये। मण्डलायुक्त ने अस्पताल में लगें साइनेजज अलग-अलग तरह के मिलने पर एसआरएन के अधिकारियों को निर्देशित किया एक ही तरह के साइनेजज का प्रयोग किया जाय तथा पूरे अस्पताल को साफ-सुथरा रखा जाय। उन्होंने ई हास्पिटल के लिए बन रहे कार्यालय मे लगे फर्नीचर की क्वालिटी खराब होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए, तुरन्त उपरोक्त फर्नीचरों को वापस करने के निर्देश भी दिये।

मण्डलायुक्त ने एसआरएन में व्यापक रूप से फर्श, दीवारों, खिड़कियों, दरवाजों एवं अस्पतालों के बाहरी क्षेत्र मे  गन्दगी मिलने पर रोष व्यक्त किया तथा निर्देशित किया नगर निगम से सम्पर्क इसकी व्यापक रूप से सफाई करायी जाय तथा एक अस्पताल की साफ-सफाई के लिए एक एजेंसी को चुन लिया जाय, जो पूरे अस्पताल को साफ-सुथरा रखे।

उन्होंने कहा कि बिजली के लटकतें तारों एवं अव्यवस्थित तारों को भी कसते हुए व्यवस्थित करें। इसी तरह अस्पताल के कैम्पस में अवारा पशुओं का प्रवेश न हो इसका व्यापक इतेंजाम किया जाय। उन्होंने अस्पताल के एक गेट (सीएवी कालेज की तरफ) में अतिक्रमण के कारण प्रवेश बाधित होने की शिकायत पर एडीएम सिटी, सीएमओ एवं प्रिंसिपल मेडिकल कालेज संयुक्त टीम बनाकर उन्हें उक्त अतिक्रमण हटाये जाने के निर्देश दिये।

मण्डलायुक्त ने एसआरएन में गंगा प्रदूषण नियंत्रण इकाई के द्वारा कराये जा रहे कार्यो के सम्बन्ध में अधिकारियों को निर्देशित किया कि सीवर के काम एक हफ्तें में पूरा किया जाय, जिससे एसआरएन के अन्य कार्य भी सम्पन्न कराये जा सके।

मण्डलायुक्त निरीक्षण करते हुए एसआरएन के बाहरी कैम्पस में आ पहुंचे, जहां पर दवाखाना के सामने बिजली का पोल खड़ा था, जिसे मण्डलायुक्त ने तत्काल शिफ्ट कराये जाने के निर्देश दिये। इसी तरह बेतरतीब से पड़े ट्रांसफार्मर को भी शिफ्ट कराये जाने हेतु बिजली विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया गया।

उन्होने कहा कि कैम्पस में खुली दवाखानों की दुकानों को निर्धारित की गयी जमीन पर ही अपना दुकान सीमित रखा जाय तथा जो अतिरिक्त भूमि पर किये गये अतिक्रमण को तत्काल हटाने की कार्यवाही की जाय। इसी तरह कैम्पस में स्थित पार्क के सौन्दर्यीकरण के बारे में जानकारी ली। उन्होंने निर्देशित किया पार्क में हरियाली का विशेष ध्यान दिया जाय।

मण्डलायुक्त निरीक्षण करते हुए एसआरएन की पुरानी बिल्डिंग में आ पहुंचे। जहां पर उन्होंने बने वार्डों मे जाकर व्यवस्थायें की पड़ताल भी की। वहां भी उन्हें गन्दगी मिलने पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि अस्पातल में साफ-सफाई का विशेष ध्यान दिया जाय।

इसके लिए अन्य माध्यमों से आउटसोर्स के आधार पर साफ-सफाई की व्यवस्थायें दुरूस्त की जाय। उन्होने विभिन्न विभागों के द्वारा  एसआरएन में कराये जा रहे कार्यों की जानकारी ली तथा विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कार्यो को समयबद्ध रूप से पूरा किया जाय, इसमें किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाय।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button