Latest

Cobas Mashin in UP: सीएम योगी ने किया कोबास मशीन का उद्घाटन

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। कोरोना वायरस की जांच के लिए मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में कोबास मशीन तो आ गई है और स्थापित भी हो गई।

सोमवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस मशीन का ऑनलाइन उद्घाटन किया। कोबास मशीन के साथ-साथ सीएम ने एसआरएन कोविड अस्पताल में नवनिॢमत सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल का भी उद्घाटन किया।

इसे अब कोविड हॉस्पिटल बना दिया गया है। कोबास मशीन का उद्घाटन तो हो गया लेकिन जांच किट अभी नहीं आई है। मेडिकल कॉलेज की ओर से हरियाणा की एक कंपनी से रविवार को किट की डिमांड की गई है।

प्राचार्य डॉ. एसपी सिंह ने बताया कि किट जल्द ही आ जाएगी। मंगलवार से इस नई आटोमैटिक मशीन से कोरोना वायरस की जांच शुरू हो जाएगी।

Related Articles

Back to top button