Latest
आज पृथ्वी पर मां गंगा आकर हमारे पूर्वजों को तर्पण किया इसे हम गंगा अवतार के रूप में मनाते हैं-मंहत श्रीधरानंद जी

गंगा दशहरा पर तीर्थ पुरोहित समाज द्वारा भव्य भंडारा
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। आज गंगा अवतरण दिवस (गंगा दशहरा) प्रयागराज अन्न क्षेत्र तीर्थ पुरोहित समाज आरती समित द्वारा भव्य भंडारा संगम महावीर मार्ग पर आयोजित किया गया जिसमे मनकामेश्वर मंदिर के मंहत श्रीधरानंद जी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए । उनके द्वारा प्रसाद वितरण कर भंडारे का शुभारंभ किया जिसमे भारी संख्या में श्रद्धालुओ ने प्रसाद ग्रहण किया । इस दौरान तीर्थ पुरोहित समाज के राम कृष्ण तिवारी , सुधांशु पांडेय, छोटू दादा , अंकुश शर्मा,अनूप त्रिपाठी उदित पांडेय,शांतनु शर्मा,मयंक दुबे ,रोहित पाण्डेय,आसिम भारद्वाज,अंजनी भारद्वाज , शिवम पंडा, अनंत पांडेय,राजू शर्मा,पियूष तिवारी ,मोनू पंडा , आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।



