संत समागम

शंकरगढ़ रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से कटकर तीन की मौत, एक घायल

प्रयागराज ( अनुराग दर्शन समाचार )। शंकरगढ़ रेलवे स्टेशन पर शनिवार सुबह पानी लेने के लिए उतरे दरभंगा के चार लोग रेलवे ट्रैक पर करते समय ट्रेन की चपेट में आ गए। हादसे में तीन यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में घायल एक यात्री को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस अधीक्षक यमुनापार सौरभ दीक्षित ने बताया कि घटना शंकरगढ़ रेलवे स्टेशन की है। हादसे की सूचना पर जीआरपी मौके पर पहुंची है। जीआरपी इंस्पेक्टर ने बताया कि बिहार के दरभंगा के रहने वाले चार लोग दरभंगा एक्सप्रेस से पूना जा रहे थे । शनिवार सुबह शंकरगढ़ रेलवे स्टेशन पर ट्रेन खड़ी हुई थी। दरभंगा के रहने वाले विकास पासवान, दीपक पासवान,मुन्नू साहू और विकास प्रजापति पानी लेने के लिए उतरे थे। पानी लेकर रेलवे ट्रैक पार करते समय चम्बल एक्सप्रेस की चपेट में आ गए। हादसे में विकास पासवान, दीपक पासवान, मुन्नू साहू की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि विकास प्रजापति घायल हो गया। घटना की जानकारी होते ही रेलवे कर्मचारी एवं अधिकारी पहुंचे और जीआरपी को सूचना दी। सूचना पर पहुंची जीआरपी ने घायल विकास प्रजापति को तत्काल उपचार के लिए रेलवे अस्पताल भेज दिया। मृतकों के शव कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। उनके परिवार के सदस्यों को सूचना दे दिया है।

Related Articles

Back to top button