प्रदेशसंत समागम

स्कूल टाइम से अगर बच्चे बाहर घूमते पाए गए तो स्कूल पर होगी कार्रवाई

सीबीएसई बोर्ड ने भी तय किए हैं नए गाइडलाइन

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। आज प्रयागराज में नाबालिक बच्चों को बम बाजी जैसे घटनाओं के लिए उकसाने वाली घटनाओं को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार का रुख हुआ सख्त। स्कूल टाइम से अगर बच्चे बाहर घूमते पाए गए तो स्कूल पर होगी कार्रवाई। किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि में स्कूली बच्चे पाए गए एवं स्कूल के समय बच्चे स्कूल के बाहर मिले तो रद्द हो सकता है स्कूल का लाइसेंस। सीबीएसई बोर्ड ने भी तय किए हैं नए गाइडलाइन।अपराधिक प्रवृत्ति में लिप्त पाए गए बच्चों के खिलाफ करेंगे कार्रवाई। स्कूल के मान्यता पर भी हो सकती है कार्रवाई। बच्चे स्कूल से पहुंच रहे कि नहीं इसका स्कूल को रखना होगा जानकारी और समय रहते अभिभावकों को भी देनी होगी सूचना। जल्द ही सभी स्कूलों को नए गाइडलाइन मुहैया करा दी जाएगी। सीबीएसई बोर्ड के सभी क्षेत्रीय कार्यालयों एवं उत्तर प्रदेश शिक्षा विभाग किस संयुक्त मीटिंग में सभी बिंदुओं में होगी चर्चा। प्रयागराज में लगातार हो रही घटनाओं के बाद सक्रिय हुए प्रशासन एवं सीबीएसई बोर्ड के क्षेत्रीय सचिव। आईसीएससी एसबीएससी एवम यूपी बोर्ड के सभी सचिवों से मांगी गई है रिपोर्ट। दोषी पाए गए स्कूलों के प्रिंसिपल पर होगी वैधानिक कार्रवाई।

Related Articles

Back to top button