Latest

उद्योग विभाग को मिले 38 सहायक सांख्यिकीय अधिकारी

( विनय मिश्रा ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने उद्योग विभाग के तहत सहायक सांख्यिकीय अधिकारी के 39 पदों की सीधी भर्ती का परिणाम छह साल बाद गुरुवार को घोषित कर दिया। उपयुक्त अभ्यर्थी न मिलने के कारण ओबीसी की एक सीट खाली रह गई। कुल 38 पर अंतिम चयन हुआ। 12 से 14 अगस्त तक आयोजित साक्षात्कार के लिए 194 अभ्यर्थियों को बुलाया गया था जिनमें से 73 उपस्थित हुए।
धीरज सिंह, विजय कुमार, मुकेश चंद्र मौर्य, रामेश्वर पति, प्रदीप कुमार सागर, रजत श्रीवास्तव, नौशाद आलम, प्रीती त्यागी, योगेंद्र पाल भारद्वाज, प्रशांत दीक्षित, विजय शंकर श्रीवास्तव, धर्मेंद्र कुमार सिंह, रणंजय सिंह, शैलेंद्र वर्मा, मयंक त्रिपाठी, विनायक शंकर तिवारी, श्यामजी श्रीवास्तव, विनीता सिंह व भास्कर दत्त मिश्र का चयन हुआ है। भावना पंगासा, मनीष कुमार जायसवाल, नवीन कुमार श्रीवास्तव, अमित सिंह, अनुज शर्मा, अमित पारस, शैवीना झा, सोनी सिंह, आशीष कुमार विश्वकर्मा, शशिकांत, चंद्रपाल गंगवार, मु. फरमान अली, जोगेंद्र कुमार, पुष्पेंद्र वीर सिंह, मनोज कुमार, नरेंद्र कुमार वर्मा, नीतू देवी, पूनम सैनी व प्रदीप कुमार भी सफल अभ्यर्थियों की सूची में हैं।

Related Articles

Back to top button